{"_id":"6741044fce393187220e23e4","slug":"railways-will-run-special-train-between-lalkuan-chhapra-for-five-days-bareilly-news-c-4-lko1064-527057-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लालकुआं-छपरा के बीच पांच दिन विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लालकुआं-छपरा के बीच पांच दिन विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे
Sat, 23 Nov 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे छपरा-लालकुआं के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 24 से 28 नवंबर तक वाया मैलानी चलाई जाएगी। बरेली में भोजीपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। भोजीपुरा से पीलीभीत होते हुए यह ट्रेन लालकुआं के लिए रवाना होगी।
05187 छपरा-लालकुआं परीक्षा विशेष ट्रेन 24 से 28 नवंबर तक प्रत्येक दिन छपरा से सुबह 11 बजे चलने के बाद सीवान, पड़रौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी, बादशाहनगर, लखनऊ, सिंधौली, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी होते हुए अगले दिन तड़के 4:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वहां से चलने के बाद 5:30 बजे भोजीपुरा आएगी और 6:30 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05188 लालकुआं-छपरा परीक्षा विशेष ट्रेन गाड़ी 25 से 29 नवंबर तक लालकुआं से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 9:05 बजे भोजीपुरा आएगी और 9:55 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन अपराह्न 3:30 बजे छपरा पहुंचेगी। भोजीपुरा और पीलीभीत स्टेशनों पर इस ट्रेन को दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।