फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will run Kanwar special trains between Bareilly-Rishikesh, Lucknow-Rishikesh

Bareilly News: बरेली-ऋषिकेश, लखनऊ-ऋषिकेश के बीच कांवड़ विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Mon, 15 Jul 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Railways will run Kanwar special trains between Bareilly-Rishikesh, Lucknow-Rishikesh
बरेली। रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग के लिए मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 50 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। छह ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा। ट्रेनों का निरस्तीकरण 21 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी बीच 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में रेलवे ने बरेली-ऋषिकेश, लखनऊ-ऋषिकेश के बीच कांवड़ विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

04372/71 योगनगरी ऋषिकेश-लखनऊ विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन आठ अगस्त से और 04370/69 का संचालन तीन अगस्त से अगले आदेश तक किया जाएगा। इन ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी जल्द जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा बरेली-दिल्ली रूट पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-दिल्ली-बरेली विशेष ट्रेन को कांकाठेर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

04303 बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन शाम 5:17 बजे बरेली से चलने के बाद रात 2:47 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04304 दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन दिल्ली से रात 11:50 बजे चलने के बाद मुरादाबाद से वाया चंदौसी-आंवला होते हुए अगले दिन सुबह 9:37 बजे बरेली आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed