फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will operate short distance fast trains, four routes marked from Bareilly

Bareilly News: छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे, बरेली से चार रूट चिह्नित

Sat, 27 Jul 2024 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Railways will operate short distance fast trains, four routes marked from Bareilly
बरेली। लंबी दूरी की फास्ट, सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिए रेलवे छाेटी दूरी की फास्ट ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली में इसके लिए चार रूटों को चिह्नित किया गया है। रेलवे पहले इन रूटों पर सर्वे कराएगा। इसके बाद प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। 250-300 किमी तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली-बरेली-लखनऊ, लखनऊ-बरेली-देहरादून रूट पर रहती है। इन रूटों पर कई बड़े स्टेशन पड़ते हैं जो व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। बड़ी संख्या में दैनिक यात्री भी चलते हैं।
विज्ञापन

छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-देहरादून, बरेली-आगरा रूटों को चिह्नित किया है। काठगोदाम-लखनऊ, लालकुआं-लखनऊ रूटों पर भी छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों के संचालन के लिए सर्वे कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

निकट भविष्य में छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। रूटों का सर्वे कराने के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed