फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways: Tickets worth 2.5 lakh rupees canceled

रेलवे: सवा दो लाख रुपये के टिकट हुए रद्द

Sun, 22 Mar 2020 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Railways: Tickets worth 2.5 lakh rupees canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

केवल छह ट्रेनें गुजरीं, जंक्शन पर यात्रियों के शरीर का तापमान चेक किया गया
विज्ञापन

811 यात्रियों ने टिकट कराए रद्द, जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द

बरेली। कोरोना से बचाव के लिए रविवार को अधिकतर ट्रेनें नहीं चलीं। जंक्शन पर केवल छह ट्रेनें गुजरीं। यात्रियों के शरीर का तापमान चेक करने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। वहीं ट्रेनें रद्द होने के बाद टिकट रद्द कराने का सिलसिला जारी है। सवा दो लाख रुपये के टिकट रद्द कराए गए। दो लोग टिकट रद्द कराने जंक्शन भी पहुंचे। दो दिन में करीब 811 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। वहीं, यात्री ट्रेनें न चलने मालगाड़ियां धड़ल्ले से गुजरती रहीं।
रविवार होने की वजह से जंक्शन, सिटी स्टेशन और इज्जतनगर स्टेशन का रिजर्वेशन आफिस दोपहर दो बजे बंद हो गया। साधारण टिकट विंडो 31 मार्च तक बंद रहेगी। रविवार को लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस गुजरीं।
विज्ञापन

31 मार्च तक रद्द रहेंगी जंक्शन से गुजरने ट्रेनें
जंक्शन से रोजाना करीब 175 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें गुजरती हैं। यह सभी 31 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। रविवार को छह ट्रेनों के अलावा 45 मालगाड़ियां गुजरीं। जिससे इंक्वायरी आफिस, प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया में सन्नाटा छाया रहा। ट्रेनों से उतरे यात्रियों को घर जाने के लिए आटो रिक्शा के घंटों भटकना पड़ा। कोई हल न देखकर वह पैदल ही चल दिए। रेलवे डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने करीब 150 यात्रियों का बुखार चेक किया। उसके बाद ही उन्हें बाहर भेजा गया। रेलवे डाक्टर केशव शर्मा थोड़ी देर ही रुके उसके बाद पैरामेडिकल स्टाफ जंक्शन पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप 25 तक बंद

कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए इज्जतनगर रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे वर्कशाप को 25 मार्च तक बंद कर दिया है। मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने बताया कि सभी स्टाफ और कर्मचारी घर ही रहें। उन्हें किसी भी समय बुलाया जा सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने कर्मचारियों के हित में रेलवे प्रशासन के फैसले स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed