फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways suddenly closed Hulasnagra crossing for three hours

रेलवे ने अचानक तीन घंटे के लिए बंद किया हुलासनगरा क्रॉसिंग

Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Railways suddenly closed Hulasnagra crossing for three hours
demo photo - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर लगा भीषण जाम, पुलिस जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किए छोटे वाहन
विज्ञापन

आधी रात तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, डाउनलाइन पर चकरेल बदलने के लिए बंद किया था दो से शाम पांच बजे तक

फतेहगंज पूर्वी। रेलवे ने बिना किसी पूर्व सूचना के बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे अचानक शाम पांच बजे तक के लिए हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद कर दिया। अचानक क्रॉसिंग बंद होने पर हाईवे के दोनों वाहनों की कई किलोमीटर तक कतारें लग गईं। वहीं क्रॉसिंग बंद करने सूचना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को भी दोपहर दो बजे दी गई, इससे यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने छोटे वाहनों को जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्ग से डायवर्ट कर निकाला। शाम पांच बजे चकरेल की मरम्मत का काम पूरा होने पर क्रॉसिंग को खोला गया, लेकिन हाईवे आधी रात तक जाम की गिरफ्त से मुक्त नहीं हो पाया।
लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे अचानक डाउन लाइन पर चकरेल बदलने के लिए हुलासनगरा क्रासिंग को शाम पांच बजे तक के लिए बंद कर दिया गया। रेलवे विभाग की ओर से अचानक आए इस आदेश के बाद क्रॉसिंग बंद किए जाने से हाईवे पर वाहनों को जमावड़ा लग गया। कुछ ही देर में क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने छोटे वाहनों जैतीपुर संपर्क मार्ग से डायवर्ट कर निकलवाया। उधर मीरानपुर कटरा पुलिस ने वाहनों को कसरक संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर लिंक रोडों से भी वाहनों को निकलने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई वाहन लिंक मार्ग पर गड्ढों में फंस गए। शाम पांच बजे चकरेल की मरम्मत के बाद क्रॉसिंग आवागमन सुचारु किया गया, लेकिन तीन घंटे तक क्रॉसिंग बंद रहने की वजह से लगे भीषण जाम के कारण वाहन फर्राटा नहीं भर पाए। आधी रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

बिलपुर स्टेशन के पीडब्ल्यूआई राजेंद्र पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अचानक 11 बजे सूचना प्राप्त हुई थी इसलिए अचानक क्रासिंग को बंद करके चकरेल बदलने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी विजय कुमार के मुताबिक अचानक दो बजे के करीब रेलवे की तरफ से रूट डायवर्जन की सूचना मिली थी। आनन फानन में पुलिस बल को लगाकर वाहनों को लिंक रोड जैतीपुर की तरफ डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed