फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway worker son had fired in the birthday party in bareilly

Bareilly News: बर्थडे पार्टी में रेलकर्मी के बेटे ने की थी फायरिंग, मां बोली- नशे में हो गई गलती

Sat, 19 Aug 2023 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 06:14 PM IST
सार

सरेराह बर्थडे मनाने और फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपी फरार है। इनमें एक आरोपी की मां ने बेटे से जबरने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Railway worker son had fired in the birthday party in bareilly
बर्थडे पार्टी में की थी फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर में पुलिया के पास बर्थडे पार्टी में तमंचे से फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इनमें एक आरोपी रिजवान जेल जा चुका है, जबकि दो युवकों को पुलिस तलाश कर रही है। फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी रेहान रेलवे कर्मी का बेटा है। उसकी मां ने जबरन बेटे से फायरिंग कराने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


बब्बनपुरवा निवासी शाकरा ने एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर बताया कि उनके पति मुरादाबाद में रेलवे कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। मोहल्ले की एक महिला गलत काम करती है, जिसका वह विरोध करती है। उस महिला के बेटे ने उनके बेटे रिहान से दोस्ती की। उसी लड़के फैसल का सप्ताह भर पहले जन्मदिन था। 

विज्ञापन

नशे में किया था फायर 

उनके बेटे को बर्थडे पार्टी में फोन करके बुलाया गया। बर्थडे पार्टी में दो तमंचे तो फैसल के हाथ में थे, जबकि अन्य लोगों पर भी तमंचे थे। उनके बेटे को शराब पिलाकर तमंचा हाथ में दे दिया गया, कहा कि जैसे ही  केट कटेगा तो फायर करना है। कार की डिकी पर रखा केक काटा गया तो उनके बेटे ने नशे में फायर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की वीडियो बनाई गई और उसे इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया गया। शाकरा ने बेटे को गिरफ्तार न करने की गुजारिश की। इधर सुभाष नगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि रेहान और फैसल ही मुख्य आरोपी हैं। पार्टी में शामिल सभी लड़कों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed