फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway worker kept ten years as wife, then removed from home

रेलवे कर्मी ने दस साल बतौर पत्नी रखा फिर घर से निकाला

Fri, 12 Feb 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Railway worker kept ten years as wife, then removed from home
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में तैनात गेटमैन ने एक युवती से मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। युवती ने रेलके के रिकॉर्ड में बतौर पत्नी अपना नाम दर्ज कराने के कहा तो गेटमैन ने पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। एडीजी के आदेश पर गेटमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार की युवती की वर्ष 2010 में डिबनापुर हाल्ट पर तैनात गेटमैन रवि कुमार से जानपहचान हुई थी। इसके बाद वह रवि के साथ उसके सरकारी क्वार्टर में रहने लगी। वर्ष 2011 में रवि उसे हरिद्वार ले गया और मंदिर में शादी कर ली। बाद में बरेली आकर दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। सितंबर, 2020 में युवती को पता चला कि रवि ने रेलवे के रिकॉर्ड में खुद को अविवाहित दर्शाया हुआ है तो उसने इसकी रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद रवि ने पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। कहा, उसे वह कभी पत्नी का दर्जा नहीं दे सकता है। युवती का कहना है कि इस काम में रानी उर्फ मोटा, रामगोपाल, विमला और दीप्ति ने रवि की मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed