{"_id":"692618944c12a735350330b5","slug":"railway-employee-accused-of-drugging-and-raping-woman-report-says-bareilly-news-c-4-vns1074-773845-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलकर्मी पर पान में नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलकर्मी पर पान में नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
सीबीगंज। क्षेत्र की महिला ने पान में नशा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रेलकर्मी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उसका घर रेल लाइन किनारे है। स्वालेनगर निवासी ट्रैकमैन यामीन काम के दौरान उसके बच्चों को पकौड़ी व समोसे खिलाने के बहाने घर में आने-जाने लगा। फिर वह महिला व उसकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा।
महिला ने बताया कि यामीन उसे धमकी देता था कि घर का दरवाजा हमेशा खुला रखे। ऐसा न करने पर वह उसके कबाड़ी पति को रेलवे का लोहा चोरी करने के मामले में फंसाने की धमकी देता था। एक दिन वह किला बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थी। यामीन उसे वहीं मिल गया। उसे पान में नशा दे दिया। इससे वह बेहोश होने लगी। तभी यामीन उसे एक मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर क्राइम सुदेश पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद