{"_id":"6138ba008ebc3ec7777a3e37","slug":"railway-bareilly-news-bly458899694","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर रूट पर इसी माह में दो जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर रूट पर इसी माह में दो जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शाहजहांपुर रूट पर ब्रॉडगेज की ट्रेेनों के संचालन को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है। सभी स्टेशनों पर टिकट बिक्री सिस्टम लगा दिए गए है। ट्रेनों के संचालन को लेकर इज्जतनगर मंडल से अधिकारी भी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे है। इसी माह में दो जोड़ी पैंसेजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से झंडी मिलते ही समय सारिणी की घोषणा करने की तैयारी है। मीटरगेज के बाद पहली बार इस रूट पर ब्रॉडगेज की ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
शाहजहांपुर रूट के यात्रियों को इसी माह दो जोड़ी पैंसेजर ट्रेनों का सफर मिलने की संभावना है। मई 2018 से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। आमान परिवर्तन का काम शुरू होने के बार एक साल में ट्रेनों का संचालन शुरू होने का अधिकारी हवाला दे रहे थे। पहले बीसलपुर तक ट्रेनों के संचालन की कवायद शुरू हुई। बाद में शाहबाजनगर तक ट्रेनों को चलाने की प्रक्रिया रेलवे की ओर से शुरू की गई थी। मगर इसके बाद भी ट्रेेनों का संचालन नहीं हो सका। इसके बाद उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन पर एनआई का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को चलाने की बात कही जा रही थी। अब एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) काम पूरा हुए एक माह हो चुका है। इसके बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका। हालांकि अब तेजी के साथ ट्रेनों को चलाने की कवायद शुरू हो गई है। तीन दिन पहले कोयला लदी मालगाड़ी को भी शाहजहांपुर से बीसलपुर तक दौड़ाया गया। अधिकारियों ने भी कई बार निरीक्षण कर चुके है। मंगलवार को भी एडीआरएम ने पीलीभीत से शाहजहांपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इसी माह ट्रेनों के संचालन को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे है। दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दोनों ट्रेनें पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच में चलेंगी। अभी लंबे रूट की ट्रेनों का इस रूट पर संचालन नहीं होगा।
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी है। रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलते ही समय सारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।