फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway

बदले नंबर से संचालित होंगी गरीब रथ एक्सप्रेस

Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
railway
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर अस्थाई तौर पर बदलने की घोषणा की है। गाड़ियों को नए नंबर जारी किए गए हैं। 12207-12208 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस तथा 12209-12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर अस्थाई तौर पर बदलने का निर्णय लिया गया है। अब 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस चार अगस्त से 17 नवंबर तक परिवर्तित नंबर 12234 से चलेगी। इसी तरह 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस छह अगस्त से 19 नवंबर तक परिवर्तित नंबर 12233 से चलेगी। 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस पांच अगस्त से 18 नवंबर तक परिवर्तित नंबर 12256 से चलेगी। वहीं 12209 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस छह अगस्त से 19 नवंबर तक परिवर्तित नंबर 12255 से चलेगी। इन गाड़ियों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 एवं जनरेटर यान के दो कोच सहित कुल 14 कोच लगेंगे। रेलवे अफसरों ने लगाए पौधे
विज्ञापन

बरेली। शनिवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में हरित दिवस मनाया गया। इसके तहत बरेली जंक्शन में 2100 विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए गए। हरप्रीत सिंह, संजीव दुबे, चमन सिंह, राजीव श्रीवास्तव व अन्य रेल कर्मचारियों द्वारा बरेली जंक्शन में पौधरोपण किया गया और मिलकर हरित दिवस मनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed