फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर रेलवे ने थमाया नोटिस

Thu, 01 Aug 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। इज्जतनगर मंडल के कमर्शियल अनुभाग ने साथी कर्मचारी की मां के अंतिम संस्कार में जाने पर करीब 16 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है। ताज्जुब की बात यह है कि नोटिस में उस कर्मचारी का भी नाम शामिल है जिसकी मां का निधन हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने जारी नोटिस पर सात दिन में जवाब मांगा है। मामला गोरखपुर मुख्यालय पहुंच जाने पर अधिकारियों को भी अब जवाब देते नहीं बन रहा। वहीं रेलवे की यूनियनों ने भी इस नोटिस के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मंडल के कमर्शियल अनुभाग के एक ओएस (आफिस सुप्रिटेंडेंट) की मां का निधन हो गया था। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि पर किया जाना था, जिसमें आफिस के अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए थे। इसके लिए कुछ कर्मचारियों ने छुट्टी ले ली थी, जबकि अन्य कर्मचारियों को विभागीय अधिकारियों ने एक साथ छुट्टी पर जाने से मना कर दिया था। बावजूद इसके मानवता के नाते करीब 16 कर्मचारी अपने साथी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे और बाद में कार्यालय भी लौट आए थे।
विज्ञापन

कमर्शियल अनुभाग के अधिकारियों ने इसे अवमानना मानते हुए बिना अनुमति के शामिल हुए करीब 16 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है। इसमें खास बात यह है कि दिए गए नोटिस में ओएस का नाम भी शामिल है जिनकी मां का निधन हुआ था। इसको लेकर कमर्शियल अनुभाग के स्टाफ में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी कर्मचारी के घरवाले के निधन पर उसे छुट्टी न दी जाए। नोटिस का मामला पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर तक पहुंच गया है। अब नोटिस जारी करने वाले अधिकारियों को भी जवाब देते नहीं बन रहा है। फिलहाल कर्मचारियों को नोटिस का सात दिन में जवाब देना है। मंडल की अनेक यूनियन ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने नोटिस वापसी न लिए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। कमर्शियल अनुभाग के सूत्रों का कहना है कि यह विभागीय मामला है, पूरा आफिस खाली हो गया था, इसलिए कार्रवाई करनी पड़ी है। सभी कर्मचारियों एक परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed