फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raids on three Places, eight Beef Smuggler arrested in Bareilly

यूपी: बरेली में तीन जगह छापे, आठ गोमांस तस्कर दबोचे, एक क्विंटल गोमांस बरामद

Sat, 29 Jun 2019 12:19 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत) Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Raids on three Places, eight Beef Smuggler arrested in Bareilly
गोकशी पर एसपी सख्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

गोकशी पर एसपी की सख्ती और कुर्सी खतरे में देख अब थाना प्रभारी गोकशी करने वालों से मिलीभगत छोड़ उनकी धरपकड़ में जुट गए हैं और इसका असर भी दिखाई देने लगा है। बरखेड़ा पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर आठ गोमांस तस्करों को दबोचा। इसमें एक बरेली का भी है। उनके पास से एक क्विंटल गोमांस, औजार और एक कार बरामद की गई है। पुरानी घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता निकली। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एक माह के भीतर जिले में गोकशी की घटनाएं अचानक बढ़ गई थीं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद गोमांस तस्करों पर शिकंजा नहीं कसा गया। पुलिस पर मिलीभगत और लापरवाही के आरोप लगाए गए। जनता से लेकर जनप्रतिनिधि सभी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिसके बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर ने एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की थी। एसपी के सख्त होने के बाद थाना प्रभारी खुद की कुर्सी बचाने की खातिर ही सही संजीदा जरूर हुए। दबिशें दी गईं और बरखेड़ा थाने से नतीजा भी सामने आया है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दबिश देकर शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से कुल आठ तस्करों की गिरफ्तारी की है। पतरसिया पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने सेंट्रो कार सवार चार आरोपी बारादरी बरेली के मोहल्ला सैलानी निवासी कासिम, बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी भन्नू उर्फ शमशाद, तौफीक उर्फ साढू, अकरम को पकड़ा। इनके पास से एक क्विंटल गोमांस, औजार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो अन्य स्थानों से गोमांस तस्कर टिकरी बीसलपुर निवासी पप्पन उर्फ वीरेंद्रपाल, कटकवारा बरखेड़ा निवासी मुकेश जाटव, मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शकील, गाजीपुर कुंडा गांव निवासी छोटेलाल की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने पूर्व में भी कई बार गोकशी की घटनाएं करने की बात कबूल की है। शुक्रवार को पुलिस ने चालान कर सभी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed