फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid on three thousand shops in four districts, murderous means found only at two places

Bareilly News: चार जिलों की तीन हजार दुकानों पर छापा, सिर्फ दो जगह मिला मौत का मांझा

Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raid on three thousand shops in four districts, murderous means found only at two places
शाहजहांपुर में चीनी मांझे से सिपाही की मौत के बाद जागे जिम्मेदार
विज्ञापन

बरेली। पिछले दिनों शाहजहांपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही की मौत के बाद इसकी बिक्री और भंडारण को लेकर सख्ती की गई है। आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की 2,944 दुकानों पर छापा मारा गया। सिर्फ दो दुकानों पर ही चीनी मांझा मिला।
पुलिस की टीमों ने मंडल के चार जिलों में 13 से 20 जनवरी तक चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बरेली में सबसे ज्यादा 1,258 दुकानों पर छापा मारा गया। यहां किसी दुकान पर प्रतिबंधित चीनी मांझा नहीं मिला। बदायूं में 491 दुकानों की जांच की गई। यहां भी चीनी मांझा पुलिस के हाथ नहीं लगा। शाहजहांपुर की 767 दुकानों की चेकिंग के दौरान एक जगह चीनी मांझे की 33 चरखियां मिलीं। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मांझे का वजन 46.75 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत में 428 दुकानों पर चेकिंग के दौरान केवल एक दुकान पर 2.75 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आईजी ने चारों जिलों के कप्तान को चीनी मांझा का व्यापार करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिजली गुल कर रहा मांझा
बरेली। चीनी मांझा बिजली गुल कर रहा है। बिजली की लाइनों में चीनी मांझा फंसने के कारण सबसे ज्यादा फाल्ट भोजीपुरा और सीबीगंज में हो रहे हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने का आदेश दिया है। चीनी मांझे की बिक्री व इस्तेमाल प्रतिबंधित है। बेहद पतले, मजबूत और धारदार प्लास्टिक के मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। कई बार यह मांझा बिजली के खंभों और पेड़ों पर फंस जाता है। बाद में इसमें उलझने से पक्षियों की जान भी जा रही है। डीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि किसी दशा में इसकी बिक्री और इस्तेमाल न होने पाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed