{"_id":"57eacff54f1c1b073d57534f","slug":"rahul-arrived-in-bareilly-roadshow-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बरेली पहुंचे, रोड शो आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बरेली पहुंचे, रोड शो आज
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली के भुता में राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यात्रा लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को रात 10.25 बजे एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचे। काफिले में उनके साथ राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जुबैर खां, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल और इमरान मसूद थे। बुधवार सुबह 10 बजे सदर कैंट स्थित श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन और दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी के बाद राहुल गांधी 11.15 बजे शाहमतगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज से रोड शो शुरू करेंगे, जो कुतुबखाना, बड़ा बाजार होते हुए किला तक होगा। इसके बाद किसान यात्रा फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज होते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे रामपुर रवाना हो जाएगी।
राहुल गांधी के रोड शो को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था
बुधवार को दिन में शाहमतगंज, आलमगीरीगंज, बांसमंडी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार वाहन लेकर न जाएं। राहुल गांधी के रोड शो को लेकर एक दिन के लिए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। यह ट्रैफिक व्यवस्था सुबह आठ से शाम छह बजे तक रहेगी।
इज्जतनगर रेलवे फाटक से कोई भी चार पहिया वाहन किला की तरफ नहीं जा सकेगा। कुदेशिया फाटक पहुंचने वाले चार पहिया वाहन प्रेमनगर धर्मकांटा होकर निकाले जाएंगे। किला रेलवे क्रासिंग से चार पहिया व तीन पहिया वाहन बड़ा बाजार व कुतुबखाना को नहीं जा सकेंगे। कोहाड़ापीर से चार पहिया और तीन पहिया वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेंगे। चौपुला से चार व तीन पहिया वाहनों के कुतुबखाना जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इधर मालियों की पुलिया से शाहमतगंज जाने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। मिनी बाईपास तिराहा से कोई भी भारी व चार पहिया वाहन किला, चौपुला की ओर नहीं जाएगा। मिनी बाईपास से आने वाले हल्के वाहनों को कर्मचारी नगर होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
पीलीभीत की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन विलयधाम से बड़ा बाईपास होकर जाएंगे। बैरियर टू से भारी वाहन शहर में नहीं घुसेंगे। फरीदपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों पर सैटेलाइट से चौकी चौराहे, लाल फाटक या बैरियर टू की तरफ जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बदायूं की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन लाल फाटक से होकर निकलेंगे। रामगंगा से चौपुला की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परसाखेड़ा से आने वाले समस्त भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
यहां होकर निकलेगा रोड शो
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से पीलीभीत बाईपास होकर सैटेलाइट तिराहा, बियावानी कोठी, नटराज चौराहा, बीआई बाजार, धोपेश्वरनाथ मंदिर, युगवीणा, स्वर्ण जयंती द्वार, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, चौपुला चौराहा, मलूकपुर चौराहा, दरगाह आला हजरत, बिहारीपुर ढाल, खलील तिराहा, गांधी उद्यान, शाहमतगंज चौराहा, आजाद इंटर कॉलेज, शाहमतगंज बाजार, शाहू गोपीनाथ, आलमगीरीगंज चौराहा, मठ चौकी, गिरिजा चौराहा, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला क्रासिंग व परसाखेड़ा तक प्रस्तावित।
बदली ट्रैफिक व्यवस्था के हिसाब से हर प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। नियमों का पालन हर हालत में कराया जाएगा। कहीं जाम लगने की स्थिति से निपटने के लिए कुछ कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। - ओपी सिंह, एसपी ट्रैफिक
राहुल ने लोगों से पूछा- अच्छे दिन आए या नहीं
भुता। जिले की सीमा मेें प्रवेश करते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। भुता में डेढ़ मिनट के लिए किसान यात्रा रुकी तो स्वागत को जुटी भीड़ से उन्होंने सवाल किया- अच्छे दिन आए या नहीं? फिर बोले- अच्छे दिन यह क्या लाएंगे। ये तो झूठे वायदे करते हैं। विजय माल्या करोड़ों लेकर विदेश भाग गया और यहां किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आई तो किसानों का कर्ज 10 दिन में ही माफ कर देगे। भुता में कांग्रेसियों में अजय शुक्ला, महमूद खान सहित काफी कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी के काफिले को जोरदार स्वागत किया। रात को विश्वविद्यालय गेट पर भी काफिले के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जुट गई।
किसानों के मसीहा बने राहुल गांधी: जितिन
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि किसान यात्रा में जिस तरह से उत्साह का अभूतपूर्व माहौल बना है, उससे राहुल गांधी किसानों के मसीहा बनकर उभरे हैं। किसानों को पूरा विश्वास हो गया है कि कांग्रेस ही उनको वास्तविक हक दिला सकती है। फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के साथ ही अगर कोई कर्ज माफ कर सकता है तो वह कांग्रेस है। बोले- केंद्र में कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों के हित में तमाम कार्य किए हैं। किसान यात्रा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आए जितिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में जनता में विश्वास का माहौल बन गया है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश विधानसभा में दिखाई देगा। 27 साल में यूपी बेहाल हो गई, प्रदेश की जनता को इसका अहसास हो चुका है इसलिए अब दिल्ली और लखनऊ दोनों ही सरकारें हिलने जा रही हैं।
चाय पीकर थकान मिटाई राहुल ने
कांग्रेस के राष्ट्ीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रात साढ़े दस बजे रुहेलखंड विवि के गेस्ट हाउस में पहुंचकर पूरे दिन की थकान मिटाई। जैसे ही वह गेस्ट हाउस पहुंचे, वैसे ही उनके लिए ड्रिप वाली चाय पहुंची। उनके लिए ड्रिप वाली चाय की पत्ती, सुगर क्यूब, गर्म पानी और दूध अलग-अलग थे। इनसभी को मिलाकर उन्होंने अपने आप चाय बनाकर पी। रात्रि को करीब साढ़े ग्यारह बजे हल्का खाना खाया।
जिला प्रशासन और कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के लिए खाने की व्यवस्था की थी। खाने में उनके लिए तीन तरह की रोटियों में मिक्स रोटी, नान और तवे की रोटियां बनवाई गईं थीं। सब्जियों में आलू, मिक्स वेज, दाल मखानी, मटर, पनीर, पैन एपिल, सादा रायता, सलाद में प्याज, मूली, सलजम आदि थे। उनके लिए कुछ खाना बाहर से बनकर आया था। खाने के कुछ आइटम गेस्ट हाउस में एफ एसडीए की टीम की मौजूदगी में बनवाए गए थे। जिनको वहां तैनात डिप्टी सीएमओ ने खाने का परीक्षण किया, उसके बाद राहुल गांधी के लिए खाना परोसा गया।
भाजपा के गढ़ में राहुल की नजर बिखरे वोटों पर
राहुल की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा में अब तक जुट रही भीड़ से उत्साहित कांग्रेसी अपने पुराने गढ़ बरेली में नई जमीन बनने की उम्मीदें लगाए हुए हैं। शहर के बीच बड़ी सभा न रखे जाने पर उन्हें मलाल है लेकिन ये आस जरूर है कि कांग्रेस का पुराना वोट बैंक सपा और बसपा के असमंजस से बाहर आकर कांग्रेस की तरफ देख सकता है। नाथनगरी और आला हजरत की सरजमी से हिंदू-मुस्लिम एकता के संदेश के साथ वह भाजपा को उसके ही गढ़ में निशाने पर लेंगे। शहर के नाथ मंदिरों में एक धोपेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के साथ दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी का कार्यक्रम इसीलिए रखा गया है। इन दोनों ही धर्मस्थलों पर राहुल को अच्छा रिस्पांस मिले इसके लिए कांग्रेस के नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं।
कांग्रेस के रणनीतिकार मान रहे हैं कि राहुल के इस दौरे में हालांकि निशाने पर मोदी सरकार है लेकिन इससे प्रकारांतर से वे लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं जो विकल्प के तौर पर सपा और बसपा की तरफ चले गए थे और अब आरोपों में घिरे दोनों दलों के प्रति अपने मोह को लेकर असमंजस में हैं। दरगाह में राहुल की हाजिरी को इसी नजर से देखा जा रहा है।रोड शो शहामतगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज से शुरू होकर कुतुबखाना, बड़ा बाजार होते हुए किला स्वालेनगर तक के व्यस्ततम इलाकों से ही गुजरेगा। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष रुहेलखंड विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस से सीधे सदर कैंट स्थित श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर में जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद दरगाह आला हजरत पहुंचकर चादरपोशी करेंगे।राहुल गांधी के रोड शो में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन साथ रहेंगे। समेत कई नेता शामिल रहेंगे। शहर के अंदर कहीं भी उनकी सभा का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। किला के पास स्वालेनगर में वह छोटी सभा करेंगे। इसके बाद उनकी किसान सभाएं परसाखेड़ा, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज में होंगी। रोड शो के दौरान करीब 20 स्थानों पर पार्टीजनों की ओर से उनके स्वागत के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत
रोड शो के आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय कांग्रेसी मंगलवार को पूरे दिन जुटे रहे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अनुज गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अलाउद्दीन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष किरन शिव, शकुंतला जौहरी, डॉ. नीतू मेहरोत्रा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, जियाउरहरमान, दीपक वाल्मीकि आदि तैयारियों में जुटे रहे।
खुले वाहन से शहर को हेलो बोलेंगे
शहर में रोड शो के लिए राहुल गांधी खुले,हाईटेक और बुलेट प्रूफ वाहन में हाथ हिलाते हुए शहरवासियों से रूबरू होंगे। वाहन में दो अन्य लोगों के ही खड़े होने के लिए स्थान होगा। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ कौन खड़ा होगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन राहुल गांधी के साथ हो सकते हैं। रोड शो के काफिले में बमुश्किल 15-16 वाहन ही रहेंगे। एसपीजी समेत सात वाहन कांग्रेस उपाध्यक्ष के काफिले में आएंगे ही, दो स्थानीय सुरक्षा वाहन प्रशासन की ओर से शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेसियों की ओर से सात वाहनों को काफिले में शामिल करने के लिए अनुमति मांगी गई है। मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम के साथ बैठकर महिला, युवा कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए स्थान तय किए।
एसपीजी के रूट पर प्रशासन माना
किसान यात्रा लेकर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सुबह शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए कांग्रेसियों के अलावा प्रशासन और पुलिस अफसरों ने तैयारियां कर ली हैं। एसपीजी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम पर ही जिला प्रशासन ने मुहर लगा दी।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में रोड शो के एसपीजी के कार्यक्रम पर एतराज किया था लेकिन मंगलवार को एसपीजी से बातचीत के बाद हरी झंडी दे दी। कांग्रेसियों का तर्क था कि पहले भी इस रूट से रोड शो हो चुके हैं इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी।
यह है निर्धारित कार्यक्रम
सुबह 10 बजे- रुहेलखंड विवि के गेस्ट हाउस से रवानगी।
सुबह 10.15 बजे- सदर कैंट स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन।
सुबह 10.45 बजे- दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी।
सुबह 11.15 बजे- शाहमतगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज से रोड शो की शुरुआत।
अपरान्ह 12.00 बजे- स्वालेनगर में छोटी जनसभा
अपरान्ह 12.15 बजे- परसाखेड़ा में स्वागत।
अपरान्ह 12.45 बजे- फतेहगंज पश्चिमी बाजार में स्वागत।
अपरान्ह 1.15 बजे- धनेटा फाटक पर स्वागत।
अपरान्ह 1.35 बजे- मीरगंज में स्वागत के बाद रामपुर के लिए रवानगी।
रोड शो का रूट-
शहामतगंज से, साहूगोपीनाथ कालेज गेट बांसमंडी, मठ की चौकी, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला चौराहा, स्वालेनगर।
सीतापुर में घटना से और कड़ी सुरक्षा
संवेदनशील शहरों की सूची में बरेली का नाम भी शामिल है। दूसरे सीतापुर में राहुल गांधी पर जूता फेंकने की घटना हो गई। इसको देखते हुए रोड शो के दौरान राहुल गांधी की अभेद सुरक्षा व्यवस्था होगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें दो एएसपी, 14 सीओ, 36 थाना प्रभारी, 70 दरोगा, 12 महिला दरोगा, 700 कांस्टेबल, 100 महिला, 400 महिला रिक्रूट और तीन कंपनी पीएसी के जवान लगाए गए हैं। रोड शोक के रोस्ते में घरों की छतों पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट रहेगी। सादा कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। मंगलवार देर शाम तक पुलिस प्रशासन के अफसर रोड शो वाले इलाकों में घूमते रहे। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि सभी अफसरों और पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी समझा दी गई है। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाया गया है।
विवि गेस्ट हाउस की नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर नजर
राहुल गांधी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के जिस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं, उसकी पूरी नाकेबंदी की गई। एसपीजी ने पूरी तरह से गेस्ट हाउस को अपने कब्जे में लेकर सारे रास्ते आम लोगों के लिए बंद कर दिए हैं। मंगलवार को गेस्ट हाउस के पास की झाड़ियों को कटवा दिया गया। कैंपस में लगे सारे पौधों को भी सर्च किया गया। सारे कमरों की भी तलाशी ली गई। रात्रि में गेस्ट हाउस कैंपस और उसके इर्दगिर्द इलाके को रोशनी से जगमग किया गया ताकि चिड़िया भी उड़े तो दिख सके। किसी बाहरी को गेस्ट हाउस में इंट्री नहीं दी गई। व्यवस्थाओं के लिए लगाए गए कर्मचारियों को भी प्रशासन की ओर से पास जारी हुए हैं। किसान यात्रा में राहुल गांधी के साथ आने वालोें के लिए खाना गेस्ट हाउस के मेस में ही तैयार किया गया। इसके लिए कांग्रेसियों की ओर से बुलाए गए बाहरी कारीगरों को पास जारी नहीं हुए थे, उनको एसपीजी ने वापस कर दिया। राहुल गांधी के खाने का इंतजाम बाहर से किया गया। प्रशासन की ओर से गेस्ट हाउस में एसडीएम फरीदपुर और एसपी सिटी की ड्यूटी लगाई गई।
टीम पीके की निगाहें दावेदारों पर
किसान यात्रा के जरिए प्रशांत किशोर की टीम विधानसभा टिकट के दावेदारों का कद टटोलने में लगी हुई है। कई दिन से डेरा डाले टीम पीके देखना चाहती है कि आयोजन में दावेदार कितना दम दिखा पाते हैं। इसके लिए हर किसी की मानीटरिंग की जा रही है।