{"_id":"687a06ce7d9d923724025f81","slug":"radha-krishna-idol-stolen-from-temple-thief-caught-on-cctv-camera-in-bareilly-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंदिर से राधाकृष्ण की बेशकीमती मूर्ति चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंदिर से राधाकृष्ण की बेशकीमती मूर्ति चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर
Fri, 18 Jul 2025 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:07 PM IST
सार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में मंदिर से मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। कूड़ा बीनने वाले शख्स ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी में एक पुराने मंदिर से राधाकृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली गई। मूर्ति अष्टधातु की है, जो बेशकीमती बताई जा रही है। मूर्ति चोरी करके ले जाते चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बड़ी बमनपुरी निवासी राजीव रस्तोगी की सूचना पर बिहारीपुर चौकी प्रभारी शिवम शुक्रवार दोपहर बड़ी बमनपुरी पहुंचे। वहां राजीव ने अपने पड़ोस के एक घर व बाहरी हिस्से में बने मंदिर को दिखाया। पुलिस को बताया कि इस घर के मालिक विदेश में रहते हैं। मंदिर सार्वजनिक था और आसपास के लोग यहां पूजा करते थे।
विज्ञापन
कूड़ा बीनने वाले ने चोरी की मूर्ति
मंदिर में राधाकृष्ण की एक प्रतिमा थी, जो अष्टधातु की और कीमती बताई जा रही है। पास के घर में निर्माण के चलते बरसात में मंदिर का भी कुछ हिस्सा गिर गया था। बृहस्पतिवार रात तीन बजे करीब रिक्शे पर कूड़ा बीनने वाले शख्स ने इस मूर्ति को चोरी कर लिया।
विज्ञापन
मूर्ति को रिक्शे पर रखते व ले जाते हुए युवक का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में आ गया है। एसआई शिवम कुमार ने बताया कि मंदिर के पास की फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं है, आगे की फुटेज देखकर पहचान कर रहे हैं। आरोपी को पकड़कर मूर्ति बरामद कर ली जाएगी।