फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana Flyover: Traders said - leave worry about shops falling, build underpass

कुतुबखाना फ्लाईओवरः व्यापारी बोले- दुकानें गिरने की चिंता छोड़ो, अंडरपास बनाओ

Sat, 06 Feb 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana Flyover: Traders said - leave worry about shops falling, build underpass
बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बैठक कर ने कहा- इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए वे शपथपत्र देने को तैयार

विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने एक बार फिर अंडरपास बनाने की मांग उठाई। कहा, अंडरपास बनाने के लिए खोदाई के दौरान अगर उनकी दुकानें गिरती हैं तो वे शपथपत्र देकर इसकी जिम्मेदारी खुद लेने के लिए तैयार हैं। प्रशासन इसकी चिंता छोड़कर अंडरपास ही बनवाए।

पिछले दिनों कुतुबखाना पर अंडरपास निर्माण की संभावना तलाशने के दौरान भवनों, दुकानों को पुराना बताकर खोदाई के दौरान उनके गिरने की आशंका जताई गई थी। इसे लेकर शुक्रवार को व्यापारी सेवा संघ की बैठक कुतुबखाना में हुई। अध्यक्षता करते हुए व्यापारी नेता संजय अरोड़ा ने कहा कि कुतुबखाना पर अंडरपास ही बनाया जाए। अंडरपास बनाने के दौरान अगर कोई दुकान गिरती है तो व्यापारी शपथपत्र देकर इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। उन्होंने घंटाघर से कोहाड़ापीर तक डिवाइडर बनवाने की भी मांग की। कहा, इससे अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा। साथ ही कोहाड़ापीर चौकी के सामने खड़े पेड़ को कटवाकर सड़क चौड़ी कराने की मांग की। समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम को पार्किंग बनवानी चाहिए। बैठक में अभय जौली, दीपक अग्रवाल, रोबिन सलूजा, संजय अरोड़ा, अमित सरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed