फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana bridge will be dedicated to Lord Shiva name will be changed in Bareilly

Bareilly News: भगवान शिव को समर्पित होगा कुतुबखाना पुल..., बदलेगा नाम; एक मार्च से दौड़ने लगेंगे वाहन

Tue, 13 Feb 2024 11:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

बरेली के कुतुबखाना पुल पर पहली मार्च से यातायात शुरू हो सकता है। यह पुल भगवान शिव को समर्पित होगा। महापौर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुल का नाम भगवान शिव के नाम पर रखने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Qutubkhana bridge will be dedicated to Lord Shiva name will be changed in Bareilly
राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया पुल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कुतुबखाना पुल पर पहली मार्च से वाहन दौड़ने लगेंगे। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने सोमवार को  निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निर्माण में देरी को लेकर अभियंताओं की क्लास लगाई। कहा कि अब और देरी नहीं होनी चाहिए। राज्यमंत्री ने सेतु निगम और कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल के अधिकारियों से पूछा कि पुल का निर्माण कब तक पूरा होगा? अधिकारियों ने कहा कि पहली मार्च से वाहन इस पर रफ्तार भर सकेंगे।

विज्ञापन


सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि निर्माण अंतिम दौर में है। व्यू कटर लग चुका है। सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने को है। पुल पर डामर की परत बिछाने के लिए सर्दी खत्म होने का इंतजार था। अब तापमान बढ़ा है। इसलिए 15 फरवरी से काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


बरेली बवाल: अब तक 15 आरोपियों की पहचान... गिरफ्तारी एक की भी नहीं; तलाश में दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि 28 फरवरी तक सड़क बन जाएगी। मार्च के पहले सप्ताह में पुल जनता को समर्पित कर सकते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली आ सकते हैं। इसलिए इससे पहले काम पूरा कर लिया जाए, ताकि सीएम के हाथों इसका लोकार्पण कराया जा सके।

कुतुबखाना पुल होगा शिव को समर्पित, सीएम को भेजा पत्र 
कुतुबखाना पुल भगवान शिव को समर्पित होगा। 16 फरवरी को नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षद इससे संबंधित प्रस्ताव पारित करेंगे। महापौर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुल का नाम भगवान शिव के नाम पर रखने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा है कि नाथ कॉरिडोर में बन रहे पुल का नाम महादेव के नाम पर करने अनुमति प्रदान करें। बता दें कि शहर में नॉथ कॉरिडोर के तहत 11 मार्गों का निर्माण पहले ही शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग तेजी के साथ काम करा रहा है। 

शहर में नॉथ कॉरिडोर के तहत 11 मार्गों का निर्माण पहले ही शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग तेजी के साथ काम करा रहा है। शहर के चौराहे शिव के स्वरूपों को समर्पित किए जा चुके हैं। बीडीए ने कहीं त्रिशूल तो कहीं डमरू का निर्माण कराया है। द्वार भी बनाए गए हैं। आने वाले दिनों में शहर पूरी तरह शिवमय दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed