फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Questions related to current affairs surprised me.

Bareilly News: करंट अफेयर्स से जुड़े सवालों ने छकाया

Wed, 10 Jun 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Questions related to current affairs surprised me.
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को सख्ती और बढ़ गई। अभ्यर्थियों को तुलसी की माला और गले में पहना गया काला धागा, टोपी, गमछा आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में इस बार सामान्य ज्ञान वाले खंड में करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। इनमें से कई हाल की घटनाओं से संबंधित थे। इनका जवाब देने में अभ्यर्थियों को परेशानी भी हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर आए ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसी खंड को सबसे कठिन बताया।
विज्ञापन

एक अभ्यर्थी ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कुल 37 सवाल पूछे गए थे। इनका स्तर भी कठिन था। एआई बेस्ड भाषा मॉडल भारतजेन किस भाषा के समर्थन के लिए बनाया है? इंडिया फॉर इंडियन पुस्तक किसने लिखी? क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा सोलर पार्क भारत में कौनसा है? जैसे सवाल पूछे गए। गणित वाले खंड में ब्याज के सवालों को हल करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन उपस्थित रहे 77.38 प्रतिशत परीक्षार्थी
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 77.38 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 22.62 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में पंजीकृत 8736 में से 6760 परीक्षार्थी केंद्रों तक पहुंचे। 1976 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8736 में से 6760 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1976 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बोले अभ्यर्थी
प्रश्न पत्र ठीक था। सामान्य ज्ञान के सवाल अधिक संख्या में पूछे गए। हालांकि, मैंने सभी प्रश्न हल किए। करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल कठिन थे। गणित के सवालों में भी समय लगा। - गौतम, आगरा

करंट अफेयर के सवाल मुश्किल रहे हैं। गणित वाले खंड में ब्याज के सवालों में समय लगा। वर्ष 2026 में घटी घटनाओं से जुड़े कई सवाल भी प्रश्नपत्र में आए थे। - संजू कुशवाहा, शाहजहांपुर
सामान्य ज्ञान वाले खंड को हल करने में मुश्किलें आईं। गणित के सवाल भी कठिन थे। समय जरूर ज्यादा लगा पर मैंने प्रश्नपत्र के सभी सवालों को हल किया। - विनोद कुमार, रामपुर


मैं दूसरी बार परीक्षा दे रही हूं। पिछली बार पास नहीं हुई थी। इस बार परीक्षा बेहद अच्छी हुई है। पिछले साल की गई तैयारी का भी फायदा मिला। मुश्किल सवाल भी आसानी से हल हो गए। अंशू देवी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed