{"_id":"69cd8da84d9d5941740ed538","slug":"quarter-finals-of-womens-handball-competition-today-bareilly-news-c-4-bly1053-855439-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज
Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला ओलंपिक संघ की ओर से फ्यूचर विश्वविद्यालय में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने-अपने मुकाबलों को जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
तीसरे दिन कई एकतरफा और कुछ बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिले। हिमाचल प्रदेश ने ओडिशा को 32-05 से हराया। पश्चिम बंगाल ने मणिपुर को 21-17 से मात दी। छत्तीसगढ़ ने बिहार को 26-09 से पराजित किया, जबकि पंजाब ने झारखंड को 23-22 के अंतर से हराया।
राजस्थान ने तमिलनाडु को 30-06 और दिल्ली ने गुजरात को 18-08 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 23-12 से हराकर जीत दर्ज की, वहीं उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 23-09 से पराजित किया। प्रतियोगिता में देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों का समर्पण सराहनीय
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। नंदगोपाल नंदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में खेलों को नई दिशा दी है। अन्य अतिथियों ने भी महिला खिलाड़ियों के जज्बे और समर्पण की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। जिला ओलंपिक संघ, बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि बरेली को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना गर्व का विषय है। प्रतियोगिता में इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, फ्यूचर विश्वविद्यालय के चांसलर मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार, सीए राजा चावला, रौनक सिंह बग्गा, संजीव जिंदल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, भावेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।