{"_id":"67ba2d7a1b432802070526b9","slug":"pwds-sentinel-portal-slow-tenders-worth-rs-30-crore-stuck-bareilly-news-c-4-lko1064-585931-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीडब्ल्यूडी का प्रहरी पोर्टल धीमा, अटक रहे 30 करोड़ के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीडब्ल्यूडी का प्रहरी पोर्टल धीमा, अटक रहे 30 करोड़ के टेंडर
विज्ञापन
बरेली। प्रहरी पोर्टल धीमा होने की वजह से लोक निर्माण विभाग के दो खंडों में तीस करोड़ रुपये के टेंडर अटके हैं। मरम्मत, नवनिर्माण और चौड़ीकरण से जुड़े सड़कों के काम में देरी होने के आसार हैं। टेंडर का ब्योरा अपलोड और डाउनलोड करने में मिनटों के स्थान पर घंटों लग रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड में करीब पंद्रह-पंद्रह करोड़ रुपये की लागत के टेंडर अटक रहे हैं। टेंडर खोलने की तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 14 फरवरी को प्रहरी पोर्टल ठप हो गया था। दोबारा से 20 फरवरी को पोर्टल चला लेकिन इसकी रफ्तार बेहद बेहद धीमी है।
प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है। वहीं, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार अग्रवाल का कहना है कि धीरे-धीरे करके टेंडर अपलोड हो रहे है। इसी तरह डाउनलोड भी हो रहे हैं। मार्च होने की वजह से काम ज्यादा है। इसलिए रफ्तार प्रभावित हो रही है। अमर उजाला ब्यूरो