UP: पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण पर लगाए लाल निशान, दुकानदारों को नोटिस, नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर
शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कस्बा कांट में अतिक्रमण करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ा है, जिसकी वजह से अतिक्रमण बराकरार है। अब विभाग ने अतिक्रमण पर लाल निशान लगाकर संबंधितों को नोटिस दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बने राज्यमार्ग के मध्य दोनों ओर 60-60 मीटर की परिधि में आने वाले अतिक्रमण को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया गया। संबंधित दुकानदारों और भवन मालिकों को नोटिस भी दिए गए हैं। अगर कब्जे नहीं हटाए गए तो बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
कांट कस्बे में हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण है। इस वजह से चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पहले लोगों से स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने की अपील की। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने खुद ही कब्जे छोड़ने शुरू कर दिए, लेकिन अब भी बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया नहीं गया है। वह सिर्फ 45 फिट तक ही अतिक्रमण हटा रहे हैं।
फिर चला बुलडोजर: इस शहर में पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, यहां प्लॉट खरीदने से पहले कागजात जरूर जांचें
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि जहां पर खाली क्षेत्र मिल रहा है, वहां पर कार्य करवाया जा रहा है। जहां पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है वहां नियमों का पालन करवाया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण के लिए सड़क के मध्य बिंदु से दोनों तरफ 60-60 फीट तक अतिक्रमण हटेगा।
अतिक्रमण की वजह से लगता है जाम
कांट में लोगों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी भीषण गर्मी में बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को उठानी पड़ती है। हाईवे के चौड़ीकरण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। लेकिन कांट में अतिक्रमण न हटने के कारण चौड़ीकरण का काम अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
असर: अल्हागंज में सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण
अल्हागंज कस्बे के मुख्य मार्ग पर सड़क तक फैले अतिक्रमण से लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के अंदर सड़क से नाली तक के रास्ते को खाली करने चेतावनी दी है। इसके बाद नगर पंचायत अतिक्रमण हटवाएगा।
कस्बे की मुख्य मार्ग के दोनों ओर ठेले वालों के साथ ही दुकानदारों ने सामान आगे रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। अच्छी खासी चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण सिकुड़ गई है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। भीड़भाड़ के कारण अक्सर हादसे हो भी जाते हैं। आने-जाने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी जाम से हर रोज जूझना पड़ता है।
अमर उजाला ने 20 मई के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार की देर शाम मुख्य बाजार में मुनादी कराकर तीन दिनों के भीतर सड़क से नाली तक अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाया जाएगा।