{"_id":"6652998c171531e36809901e","slug":"bda-bulldozer-runs-on-five-illegal-colonies-in-bareilly-2024-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर चला बुलडोजर: इस शहर में पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, यहां प्लॉट खरीदने से पहले कागजात जरूर जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चला बुलडोजर: इस शहर में पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, यहां प्लॉट खरीदने से पहले कागजात जरूर जांचें
Sun, 26 May 2024 07:41 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 May 2024 07:41 AM IST
सार
बरेली में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। सप्ताहभर में दूसरी बार बीडीए का बुलडोजर चला है। शनिवार को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर अवैध तरीके से बसाई जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने शनिवार को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर कॉलोनाइजर वहां बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि धौरेरा माफी में धीर सिंह व राकेश 25, अर्जुन आठ, वीरपाल पटेल और महमूद खां 25, खजुरिया घाट पर नेत्रपाल वकील आठ, सुबोध शर्मा व रवि पटेल 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही वहां सड़क, नाली व साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। इस पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दो दिन पहले यहां हुई थी कार्रवाई
22 मई को झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। यहां भी विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही यहां सड़क, नाली, साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाकर इनको ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब लगातार अभियान चलता रहेगा।
यहां भी हो चुकी है कार्रवाई
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब लगातार अभियान चलता रहेगा।
यहां भी हो चुकी है कार्रवाई
- चार मार्च को चार अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
- 28 फरवरी को बड़ा बाईपास के निकट तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
- 27 फरवरी को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
- 16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया था बुलडोजर।
- 15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था।
- तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
- चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।