फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pump owner accused of demanding bribe of one lakh

Bareilly News: पंप मालिक ने एक लाख की रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pump owner accused of demanding bribe of one lakh
आंवला। डिपो के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी-संवाद - फोटो : फाइल
आंवला। पेट्रोल पंप मालिक ने तेल डिपो मैनेजर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अब इसे लेकर कई पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ व्यापारी रैली निकालते हुए डिपो पहुंचे और डिपो के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में दोनों पक्षों में घंटों चली वार्ता बेनतीजा रही। पेट्रोल पंप मालिक की ओर से डिपो प्रबंधक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, पीड़ित द्वारा आत्मदाह करने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

राजीव नगर बरेली निवासी आलोक गुप्ता ने बताया कि पीलीभीत में उनका पेट्रोल पंप है। अप्रैल महीने में उनका टैंकर चालक रेलवे स्टेशन रोड आंवला स्थित डिपो से सप्लाई लेकर पंप पहुंचा। वहां से टैंकर खाली करने के बाद वापस डिपो लौटते समय रास्ते में टैंकर के अनलोडिंग क्षेत्र का ताला टूटकर कहीं गिर गया। इसकी सूचना डिपो प्रबंधन को दी गई और कैंट थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। डिपो प्रबंधन ने मामले की जांच कर 38 हजार का जुर्माना भी लगा गया। जुर्माना अदा न करने तक डिपो द्वारा तेल की सप्लाई पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

जुर्माना अदा करने के बाद भी जब डिपो द्वारा तेल की सप्लाई शुरू नहीं की गई। इस बीच प्रबंधक द्वारा उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। इसकी कॉल रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है। सुविधा शुल्क न देने की दशा में पिछले तीन महीने से उनका पंप बंद पड़ा हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में कई पेट्रोल पंपों के मालिक व उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, विजय गुप्ता, पं. अमित शर्मा, रामगोपाल गुप्ता, अनुपम शंखधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डिपो प्रबंधक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोप निराधार व झूठे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed