फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pulse polio drops will be given to seven lakh children in Bareilly

दो बूंद जिंदगी की: बरेली में 7.27 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक, आज से पल्स पोलियो अभियान

Sun, 10 Dec 2023 06:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 06:34 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार को 2823 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने की मुहिम शुरू होगी। 11 से 15 दिसंबर तक टीमें घर-घर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Pulse polio drops will be given to seven lakh children in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली जिले में पोलियो के खतरे से बच्चों को बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जागरूकता के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के 7.27 लाख बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार को 2823 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने की मुहिम शुरू होगी। 11 से 15 दिसंबर तक टीमें घर-घर पहुंचेगी। लोगों से बच्चों को पोलियो पिलाने पहुंची टीम के सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि छह दिनों के दौरान जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 18 दिसंबर को खुराक दी जाएगी। 
विज्ञापन


नौ महिलाओं का हत्यारा कौन?: तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस पता लगाने में नाकाम, अब विक्षिप्तों में कातिल की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने भी सभी विभागों को सहयोग के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल सुबह आठ से शाम चार बजे तक खुलेंगे।टोली के जरिये पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बूथ पर बुलाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलेगा।

मंदिर, मस्जिद से भी करेंगे अपील
गांव में प्रधान और शहर के वार्ड में सभासद बूथ का उद्घाटन करेंगे। मंदिर/मस्जिद से भी पोलियो की खुराक पिलाने की अपील होगी। अभियान में कोटेदार, लेखपाल, क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति, राजस्व विभाग का भी सहयोग रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed