फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public toilets locked, people defecating in the open

Bareilly News: सार्वजनिक शौचालयों पर ताला, लोग खुले में जा रहे शौच

Thu, 08 Jun 2023 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Public toilets locked, people defecating in the open
विज्ञापन


बरेली। सार्वजनिक शौचालयों पर पड़े ताले स्मार्ट सिटी की पहचान पर दाग लगा रहे हैं। ताला देखकर लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। आम लोगों का यही कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए शौचालयों को जल्द संचालित किया जाए ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। वहीं, इस मामले में जिम्मेदार लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
गांधी उद्यान: एक भी दिन नहीं खुला शौचालय
गांधी उद्यान के बाहर बना शौचालय काफी समय से बंद पड़ा है। स्मार्ट सिटी परियोजना में इसका निर्माण कराया गया था। गांधी उद्यान के आसपास कई नर्सिंग होम और कार्यालय हैं। सरकारी कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान होने की वजह से दिनभर लोगों का आना-जाना रहता है। आसपास के लोगों ने बताया कि बनने के बाद से ये अति आधुनिक शौचालय एक भी दिन नहीं चले।
विज्ञापन



बरेली क्लब मार्ग: शौचालय की रेलिंग टूटी, नहीं हुआ प्रयोग
स्मार्ट सिटी के सार्वजनिक शौचालयों का क्या हाल है, यह जानने के लिए जब बरेली क्लब मार्ग के शौचालय का हाल देखा गया तो पता लगा कि वहां रेलिंग टूट गई है। लोग जरूरत के वक्त आसपास कहीं भी खाली जगह तलाशने को मजबूर हो रहे हैं। यह ऐसा सार्वजनिक स्थल है जहां दिनभर इसके संचालन की जरूरत है, लेकिन इसमें इसमें ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर-उधर भटकने की मजबूरी
मैं बरेली कॉलेज के निकट एक स्टोर में काम करता हूं। लघुशंका के लिए इधर-उधर भटकना हमारी मजबूरी है। कई स्थानों पर शौचालयों के बंद होने से सबको दिक्कत हो रही है। - राजीव भाष्कर, मढ़ीनाथ

मैं तो यही सवाल पूछता हूं कि शानदार शौचालय बनाने के बाद भी लोगों को बाहर खुले में जाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है। जिम्मेदारों को इसका जवाब देना चाहिए। - चंद्रपाल, महलऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed