फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public representatives complain about the negligence of officers

Bareilly News: अफसरों के ठेंगे पर जनप्रतिनिधियों की शिकायत

Sun, 13 Jul 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Public representatives complain about the negligence of officers
बरेली। जनप्रतिनिधियों के सुझाव और शिकायतों के प्रति अफसर गंभीर नहीं हैं। विकास भवन सभागार में शनिवार को हुई जिला विकास, समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में एक बार फिर ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि पिछली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी की बात उठाई थी। शीशगढ़ व देवरनियां निकायों में 85 लाभार्थी अपात्र मिले, लेकिन अफसरों ने अन्य निकायों में जांच कराना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि शेरगढ़ में नैनीताल रोड से पसौनी तक और नवाबगंज में बिजौरिया स्टेशन से पुलरा कोठी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कहा था। जरूरतमंदों को दिव्यांग, जन्म, हैसियत प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। तहसीलों में आवेदन लंबित हैं। गांवों में सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लगे हैं। अफसरों ने इसमें से किसी भी बिंदु पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन

फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने रसूला चौराहे से रम्पुरा प्रवीण मार्ग खस्ताहाल होने का मुद्दा उठाया। कहा कि अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल से कई बार कह चुके हैं। बिथरी चैनपुर से मेहतरपुर मार्ग का चार किमी हिस्सा खराब है। प्रांतीय खंड के अभियंता से कई बार कहा, पर किसी ने कोई पहल नहीं की। अब 21 जुलाई को लखनऊ में लोक लेखा की बैठक में इन मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को दिशा की बैठक में आजीविका मिशन के उपायुक्त बता रहे थे कि 30,858 लखपति दीदी बन गई हैं। उनसे सूची मांगी है। उसे क्रॉस चेक किया जाएगा। पवन विहार में बन रहे बिजली उपकेंद्र का काम मार्च तक पूरा होना था, पर अब तक अधूरा ही है।

छह महीने बाद भी नहीं निपटी समस्या
फरीदपुर विधायक ने बताया कि भुता ब्लाॅक में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मेहतरपुर तिजसिंह और कुआंडांडा व गंगापुर में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के कर्मियों की कार्यशैली ठीक नहीं है। यह बात जनवरी में हुई पिछली बैठक में भी कही थी। अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है, न ही अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed