फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public funding of the small two billion in Bareilly

छोटे से बरेली में दो अरब का जन धन

Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Public funding of the small two billion in Bareilly
खेलकूद - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नोट बंदी के बाद छोटे से बरेली के दो लाख जनधन योजना के खातों में दो अरब रुपये अचानक धन क ी बरसात हो गई है। आठ नवंबर तक जिले के जिन आठ लाख खातों में एक भी पैसा नहीं था, उनमें से दो लाख खातों में 48 हजार से एक  लाख रुपये तक जमा हो गए। यह स्थिति एक जिले की है, प्रदेश और देश के जनधन खातों का आंकलन किया जाए तो काफी तादाद में काला धन इन खातों में जमा हो जाएगा।
विज्ञापन

जनधन के इन खातों में प्रचलन से बाहर हुए 500 और एक हजार रुपये के करीब दो अरब रुपये जमा हो गए है। यह जानकारी हुई तो  बैंक  और इनकम टैक्स के अधिकारी चौकन्ने हो गए। सवाल यह है कि आखिर इन खातेदारों के पास यकायक इतना पैसा आया कहां से आया। यह आशंका पहले भी की गई थी और अब इसमें बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। इसकी काट के लिए बैंक, खुफिया एजेंसी और इनकम टैक्स विभाग की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिले में अक्तूबर तक आठ लाख 33 हजार जनधन खाते थे। इनमें से 32 हजार खातों में ही धनराशि जमा थी, बाकी के खाते जीरो बैलेंस पर बने हुए थे। बैंक की ओर से प्रचारित किया जा रहा था कि वह कम से कम 100 रुपये जमा करके अपने खातों को एक्टिव करा लें। उस समय तक खाते एक्टिव नहीं हुए। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और एक हजार के नोट प्रतिबंधित किए तो नौ से लेकर 18 नवंबर तक दो लाख खातों में धन की बरसात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकम टैक्स विभाग का मानना है कि जिन लोगों के पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं हैं। कच्चे मकान और झोंपड़ी में रह रहे हैं। उनके खातों में अचानक इतनी संख्या में जमा रकम निश्चित रूप से काला धन है। जिसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है और इस बारे में नए निर्देशों का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर आईबी की टीम कुछ गांवों का ब्योरा मिल गया है, जिसके आधार पर गोपनीय तरीके से यह पड़ताल की जा रही है कि उनके पास यह रकम कहां से आई और काला धन किसका है।

नियम है कि 49 हजार रुपये तक जमा होने पर जनधन खातेदारों को सरकार की ओर से सुविधाएं मिलती रहेंगे। इसके अधिक यानी कि इन खातों में जमा की सीमा 50 हजार से पार हुई तो यह खाते सामान्य बचत खातों में स्वत: ही तब्दील हो जाएंगे। पहले जिन लोगों को जानकारी नहीं थी उन्होंने एक-एक लाख रुपये जमा करा लिए थे। जैसे ही पता चला कि जनधन खाते का स्वरूप बदल जाएगा, वैसे ही उन्होंने अपने खातों में 50 हजार से कम रुपये जमा कराना शुरू कर दिया। ऐसा होने पर वह जांच के दायरे में भी नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed