फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Psycho Serial Killer of bareilly After torture of step mother and infidelity of wife drug addiction made Kulde

कुलदीप द साइको किलर: महिलाओं से नफरत, अकेली औरत देख हो जाता बेकाबू; विरोध करने पर साड़ी-चुनरी से घोंट देता गला

Fri, 09 Aug 2024 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Aug 2024 10:14 PM IST
सार

आरोपी कुलदीप साइको है जो कई बार सामान्य तो कई बार काफी हिंसक व्यवहार करता है। उसकी सौतेली मां से नहीं बनती थी, पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई तो वह महिलाओं से नफरत करता था। 

विज्ञापन
Psycho Serial Killer of bareilly After torture of step mother and infidelity of wife drug addiction made Kulde
साइको किलर कुलदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही व शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की सिलसिलेवार तरीके से हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया। आरोपी कुलदीप नवाबगंज इलाके का निवासी है। पुलिस का दावा है कि सौतेली मां के उत्पीड़न और पत्नी के छोड़कर जाने से महिलाओं को लेकर कुलदीप का मन नफरत से भर गया था जिसकी वजह से वह वारदातें कर रहा था।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं के बाद बरेली पुलिस ने ऑपरेशन तलाश चलाकर 22 टीम लगा दीं। इलाके में जनता व मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। एक महिला समेत स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर एक शख्स के हुलिये का स्केच बनाया गया। छह अगस्त को स्केच जारी करने के बाद से आरोपी के बारे में तथ्यात्मक सूचनाएं मिलने लगीं। इसके आधार पर बृहस्पतिवार को नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही थाना पुलिस ने बुझिया माइनर से बुझिया जागीर मार्ग पर मठिया किनारे से उसे संदिग्ध अवस्था में जाते वक्त गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने छह घटनाओं को करना स्वीकार किया। उसके पास से जुलाई में की गई अनीता देवी की हत्या का वोटर आईडी कार्ड, लाल रंग की लिपिस्टिक, लाल बिंदी, घटना के समय पहने ब्लाउज का कपड़ा, आनंदपुर निवासी मृतका प्रेमवती और मृतका महमूदन का हसिया, कुल्छा की घटना में मृत धानवती का आधार कार्ड बरामद किया गया।

विज्ञापन

ऑपरेशन तलाश में संयुक्त प्रयास से मिली सफलता : एसएसपी
लगातार महिलाओं की लगभग एक ही तरीके से हो रही हत्याओं के बाद ऑपरेशन तलाश शुरू किया गया। इसमें करीब 25 किमी के व्यास में शाही कस्बे के इर्दगिर्द कई बैरियर और करीब 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चार सिपाहियों और सटीक मुखबिरी तंत्र के दम पर हम असली कातिल तक पहुंचने में कामयाब हुए। आरोपी कुलदीप साइको है जो कई बार सामान्य तो कई बार काफी हिंसक व्यवहार करता है। उसकी सौतेली मां से नहीं बनती थी, पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई तो वह महिलाओं से नफरत करता था। अकेली महिलाओं को एकांत में देखकर जबर्दस्ती करता था, उनके विरोध पर उन्हीं की साड़ी या चुनरी से गले में गांठ लगाकर उनकी हत्या कर देता था। आरोपी ने फिलहाल छह घटनाएं करना कबूल किया है। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed