फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protested against increasing additional load on power house

Bareilly News: नगरीय क्षेत्र के पावर हाउस पर अतिरिक्त भार बढ़ाने का किया विरोध

Sat, 29 Jun 2024 05:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Protested against increasing additional load on power house
बहेड़ी। मोहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित नगरीय पावर हाउस पर देहात क्षेत्र के पांच सौ किलोवाट के नए कनेक्शन बढ़ाए जाने के विरोध में पसमांदा समाज के नेता एवं राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। मांग की है कि इस लाइन पर अतिरिक्त भार न बढ़ाया जाए। साथ ही इसकी एक कॉपी सांसद और केंद्रीय मंत्री को भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र के पावर हाउस में पांच व दो एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। ये दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं का ही भार उठाने में अक्षम साबित हो रहे हैं। नईम अहमद ने बताया कि ढकिया जवाहरपुर क्षेत्र में स्थापित होने जा रही एक औद्योगिक इकाई की बिजली व्यवस्था नगरीय पावर हाउस से किया गया है, जो गलत है। उक्त पावर हाउस पर देहात क्षेत्र का अतिरिक्त भार डाल दिए जाने पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी, जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना होगा। इससे पहले पावर हाउस की क्षमता बढ़ाया जाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed