{"_id":"682cf1921e400ed83907e9e3","slug":"protest-by-placing-the-body-of-a-tyre-mechanic-on-badaun-road-and-blocking-it-bareilly-news-c-4-lko1064-644903-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं रोड पर टायर मैकेनिक का शव रखकर प्रदर्शन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं रोड पर टायर मैकेनिक का शव रखकर प्रदर्शन, लगाया जाम
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में पंक्चर बनाने वाले युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर दूरदर्शन केंद्र के पास बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। कैंट पुलिस पर आरोप लगाकर नारेबाजी की तो सीओ प्रथम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया। मामले में तीन दोस्तों को नामजद कर चार लोगों पर रिपोर्ट कराई गई है।
कांधरपुर निवासी नन्हेलाल (30) की जिला अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई थी। वह दूरदर्शन केंद्र के सामने पंक्चर बनाते थे। पत्नी सुनीता ने आरोप लगाया कि दुकान पर पहुंचकर पति के दोस्त चिंटू, नवीन, भगवानदास व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उनसे शराब पीने के लिए पानी व गिलास मांगा। मना करने पर चारों ने मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ब्यूरो
-- -
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक, चोट की पुष्टि नहीं
पोस्टमाॅर्टम के बाद मंगलवार को दूरदर्शन केंद्र के पास नन्हेलाल की दुकान के पास शव रखकर ये लोग प्रदर्शन करने लगे। शव ले जा रहे ट्रैक्टर को सड़क पर आड़ा तिरछा लगा दिया। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं है, फिर भी वह तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे। लोग नहीं माने तो सीओ सिटी आशुतोष शिवम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
-- --
जाम लगाने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार ने बताया कि जाम लगाने वाले लोग पुलिस व राहगीरों से अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने रिपोर्ट के आश्वासन के बाद भी हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें हटा गया। करीब दो दर्जन लोगों के नाम चिह्नित किए हैं। अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्रवाई की जाएगी।