{"_id":"6acaa969afb884ecfc0d2167","slug":"protest-by-lekhpals-continues-complainants-absent-in-kyoladiya-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108213-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लेखपालों का विरोध जारी, क्योलड़िया में फरियादी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लेखपालों का विरोध जारी, क्योलड़िया में फरियादी नदारद
विज्ञापन
कई जगहों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में कम पहुंचे लोग, सुनवाई प्रभावित
क्योलड़िया/ नवाबगंज। लेखपालों की मांगों को लेकर हो रहे आंदोलन की वजह से क्योलड़िया में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादी नहीं पहुंचे, जबकि अन्य जगहों पर कम फरियादी पहुंचे। इस वजह से जगह-जगह सुनवाई प्रभावित हुई।
क्योलड़िया में नायब तहसीलदार शुभम पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा, लेकिन यहां मौजूद लेखपालों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया।
नवाबगंज में थाना समाधान दिवस तहसीलदार सतेंद्र कटियार की देखरेख में शुरू हुआ, जिसमें तीन शिकायतें आईं। तुमड़िया गांव की राजकुमारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर तक जाने वाले रास्ते पर लगे दरवाजे को बंद कर दिया है। संबंधित अधिकारी ने मामले में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर अरुण कुमार, राजस्व निरीक्षक मोरपाल सिंह, लेखपाल पिंकी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
-- -- -- -
सिरौली में किया कार्य बहिष्कार, व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा
सिरौली। प्रांतीय संघ के आह्वान पर लेखपालों का आंदोलन तेज हो गया है। आठ सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील आंवला के समस्त लेखपालों ने सामूहिक रूप से तहसील का प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है। इसके साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण ऑनलाइन योजनाओं और राजस्व संबंधी समस्त ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है। इससे लोगों के कई कार्य अटक गए है, जिसमें ऑनलाइन सत्यापन, आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य रुक गया है।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अखिलेश भदौरिया, तहसील मंत्री पंकज सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल गंगवार, उपमंत्री पिंकी सक्सेना, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार और ऑडिटर अब्दुल फराज मौजूद रहे। संवाद