{"_id":"64f644aa8444caa2730f677a","slug":"protest-against-supply-of-water-from-overhead-tank-built-in-another-village-aonla-news-c-183-1-sbly1007-790-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे गांव में बने ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे गांव में बने ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति का विरोध
Tue, 05 Sep 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। दूसरे गांव में बने ओवरहेड टैंक से गांवों को पानी की आपूर्ति देने का विरोध शुरू हो गया है। सरारी और नितोई गांव के ग्रामीणों ने गांव में ही नया ओवरहेड टैंक बनाने की मांग की है। सोमवार को ग्रामीणों ने पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर दिया। सूचना पर एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य भी गांव पहुंचे। समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने।
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। आसपास स्थित कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों में एक ही जगह पर ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत नगला और हिम्मतपुर तारपुर में टैंक का निर्माण किया जा रहा है। नगला गांव में बने ओवरहेड टैंक से सरारी और हिम्मतपुर तारपुर गांव से नितोई गांव को आपूर्ति दी जाएगी। सोमवार को पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था।
ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। गांव वालों का कहना था कि पाइपलाइन आए दिन फट जाती है। इस वजह से गांव में पानी की आपूर्ति बाधित होगी। उन्होंने गांव में ही ओवरहेड टैंक बनाने की मांग की। एसडीएम के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीण मानें।
विज्ञापन
वर्जन: ग्रामीण पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे थे। सूचना पर मैं मौके पर गया था। गांव वालों को समझाया गया है। पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। - गोविंद मौर्य, एसडीएम