{"_id":"607028b3adb152469515fa4a","slug":"protest-against-remarks-on-paigambar-prophet-islam-crowded-jams-in-many-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : पैगंबर इस्लाम पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, कई इलाकों में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : पैगंबर इस्लाम पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, कई इलाकों में लगा जाम
Fri, 09 Apr 2021 08:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:17 PM IST
सार
- पैगंबर इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी से मुसलमानों में बेहद गुस्सा
- कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर ज्ञापन देने का एलान
- मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद
विज्ञापन
बरेली : पैगंबर इस्लाम पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन को उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैगंबरे इस्लाम और मजहबे इस्लाम पर एक धर्मगुरु की ओर से की गई टिप्पणी के खिलाफ बरेली में शुक्रवार को हजारों मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। बरेली में प्रदर्शन की अगुआई काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी ने की। उन्होंने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई सड़कों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत और खानकाह ताजुशरिया से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के आह्वान पर इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पर जुटे मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धर्मगुरू के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। फैजाबाद के शहर काजी अब्दुल मुस्तफा ने कहा कि पैगंबर इस्लाम के लिए जान और माल सब कुर्बान है।
विज्ञापन
उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार दल और बल के साथ प्रदर्शन स्थल पहल पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। दरगाह शाह शराफत अली मियां से जुड़े संगठन हजरत शाह सकलैन एकेडमी की ओर जुलूस निकाल कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहर के श्यामगंज, कालीबाड़ी, नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना आदि मार्गो पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन
वहीं पीलीभीत में विवादित टिप्पणी को लेकर पूरनपुर में पहले दुकान बंद कर जुलूस का एलान किया। पुलिस ने इंतजाम सख्त किये तो जुलूस नहीं निकाला। फिर गुस्साई भीड़ ने नेतृत्व को आगे आये उलमाओं पर ही गुस्सा निकाला और उनसे मारपीट की। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। यहां कई दिनों से माहौल गर्म है।
उधर, गुरुवार को रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। संगठन के लोग पहले ख्वाजाकुतुब स्थित कार्यालय पर जमा हुए, यहां से संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला रजा कादरी के नेतृत्व में रवाना हुए थे।