फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest against Maneka Gandhi at IVRI

आईवीआरआई में मेनका गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 24 Jun 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protest against Maneka Gandhi at IVRI
मेनका गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते आईवीआरआई के वैज्ञानिक, स्टूडेंट और अन्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आगरा के पशु चिकित्सक से बदसलूकी पर इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

उप्र पशु चिकित्सा संघ ने भी मेनका की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

बरेली। भाजपा की सांसद मेनका गांधी के आगरा के एक पशु चिकित्सक को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का वीडियो वायरल होने से पशु चिकित्सकों में बेहद नाराजगी है। बुधवार को आईवीआरआई में इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन कर मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उप्र पशु चिकित्सा संघ ने मेनका की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई है।

इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने आईवीआरआई गेट पर हाथों पर काली पट्टी बांधकर और पोस्टर-बैनर के साथ मेनका गांधी के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर को ज्ञापन भेजकर सांसद मेनका गांधी पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने और पशु चिकित्सकों को धमकाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है। प्रदर्शन में सचिव डॉ. डी. थनिगवेलू, डॉ. विनय कुमार, ट्रेजरार डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, श्यामगंज स्थित वेटरनरी अस्पताल परिसर में डिप्टी सीवीओ डॉ. आभा दत्त समेत उप्र पशु चिकित्सा संघ के महामंत्री डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मोहित सिंह आदि ने सांसद मेनका गांधी के कृत्य पर आपत्ति जताते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने कोविड महामारी में भी पशु चिकित्सकों की ओर से निरंतर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें धमकाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed