{"_id":"684416c37c29b5e99307fe63","slug":"prostitution-racket-busted-in-posh-area-of-bareilly-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली के पॉश इलाके में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, मौके से कामोत्तेजक दवा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली के पॉश इलाके में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, मौके से कामोत्तेजक दवा बरामद
Sat, 07 Jun 2025 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Jun 2025 04:09 PM IST
सार
बरेली में अनैतिक गतिविधियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब पॉश इलाके राजेंद्रनगर में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के पॉश इलाके जिस्मफरोशी के गढ़ बनते जा रहे हैं। प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात राजेंद्रनगर स्थित प्रतिष्ठित स्कूल के पास गली में घर के अंदर देह व्यापार रैकेट पकड़ा है। महिला संचालक व युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजेंद्रनगर के एक घर में काफी समय से देह व्यापार चल रहा था। गोपनीय हेल्पलाइन मिली सूचना के आधार पर सीओ प्रथम आशुतोष शिवम की अगुवाई में प्रेमनगर पुलिस के मनजीत कौर के घर दबिश दी। वहां मनजीत कौर, नवाबगंज का सोहेल, प्रेमनगर के बानखाना का सुमित सागर व नवाबगंज के ही ठिरिया चेना गांव की युवती आपत्तिजनक हालत में मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- देह व्यापार: किराये पर लिया मकान, फिर करने लगीं गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा तो शर्म से झुक गईं नजरें
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से 115 पैकेट कंडोम, तीन मोबाइल फोन, 1350 रुपये व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
आते थे हाईप्रोफाइल लोग
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मनजीत के घर हाईप्रोफाइल लोग आते थे। इस कारण कोई विरोध नहीं कर पाता था। यहां ऐसी महिलाएं आती थीं, जिनके पति बाहर काम करते हैं। घर में पार्टियां भी होती थीं। मनजीत अवैध जोड़ों को जगह भी उपलब्ध कराती थी। शाम ढलते ही वहां लग्जरी कारों का जमाबड़ा लगता था।
रात में मनजीत के करीबी लोग बाहर खड़े होकर निगरानी करते थे। पुलिस मनजीत के मोबाइल फोन को खंगाल रही है। उसके घर आने-जाने वालों की तलाश कर रही है। मनजीत के संपर्क में कौन महिलाएं थीं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।