फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prostitution racket busted house when the police raided, they bowed their eyes in shame in Bareilly

देह व्यापार: किराये पर लिया मकान, फिर करने लगीं गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा तो शर्म से झुक गईं नजरें

Thu, 10 Apr 2025 11:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 11:19 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने किराये पर मकान लिया। इसके बाद उसने देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। 

विज्ञापन
Prostitution racket busted house when the police raided, they bowed their eyes in shame in Bareilly
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बन्नूवाल नगर सौ फुटा रोड स्थित मकान में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गोपनीय हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से आठ पुरुषों और सात महिलाओं को गिरफ्तार किया।  मौके से 28,500 रुपये, 11 मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बताते हैं कि किराये के मकान में यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। 

विज्ञापन


सौ फुटा रोड स्थित मकान में संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों के आने-जाने की सूचना पर सीओ तृतीय अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। छानबीन के दौरान पता चला कि यह मकान उर्मिला नाम की महिला ने किराये पर ले रखा है। पुलिस की दबिश के दौरान मौके से काफी मात्रा में कामोत्तेजना बढ़ाने वाली सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार की गईं सभी सात महिलाएं अलग-अलग स्थानों की हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में पति ने दी जान: पत्नी का स्टेट्स देख टूटा राज, सात लोगों पर FIR; पढ़ें खुदकुशी की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उर्मिला उनको कॉल करके बुलाती थी। एक बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह एक से दो हजार रुपये लेती थी। बुधवार को भी उर्मिला ने कॉल करके उनको बुलाया था। कई ग्राहक आकर जा चुके थे। कुछ ग्राहक आने बाकी थे, उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। वहीं, गिरफ्तार हुईं सात महिलाएं  किला, संजय नगर, सौ फुटा रोड, सुभाषनगर, कोलकाता, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड) व गांव म्यूडी थाना भुता बरेली की रहने वाली हैं।

ये पुरुष गिरफ्तार
थाना भुता के गांव सिसिया निवासी अभिषेक पटेल, कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी वैभव कुमार, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार निवासी अमर सिंह, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव कमऊआ निवासी बुद्धसेन, सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अटरिया निवासी अजय सागर, पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव ग्यासपुर निवासी ताविश, अखलाक और हहीबुल्ला खां नजूबी निवासी अफताक। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सौ फुटा रोड स्थित मकान पर छापा मारकर सात महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। वहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed