{"_id":"67d6f5f818560d7ee80a1972","slug":"professor-of-rohilkhand-university-dies-under-suspicious-circumstances-in-bareilly-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की मौत, भाई ने दी हत्या की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की मौत, भाई ने दी हत्या की सूचना
Sun, 16 Mar 2025 09:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:32 PM IST
सार
इज्जतनगर क्षेत्र में प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर निवासी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह (57) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके भाई प्रदीप कुमार ने यूपी 112 पर हत्या होने की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित किया गया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर निवासी सुनील कुमार सिंह अपने छोटे बेटे सिद्धार्थ और पत्नी के साथ यहां पर रहते थे। उनका काफी समय से स्वास्थ खराब चल रहा था। उनका बड़ा बेटा रिक्की नोएडा में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात वह अचानक कमरे में गिर पड़े। जिसके कारण उनके मुंह से खून आ गया। परिवार वाले उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रोफेसर के मुंह से खून निकल रहा था। इसको देखकर उनके चचेरे भाई प्रदीप ने पुलिस को हत्या होने की सूचना दी। मामले को लेकर पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बिसरा सुरक्षित किया गया
इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। वह मुरादाबाद के मूल निवासी हैं। हालांकि परिवार वाले इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।