फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Problems of income tax payers will be solved: proficient

आयकर दाताओं की समस्याएं हल होंगी: प्रवीण

Tue, 20 Jun 2017 01:18 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 20 Jun 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Problems of income tax payers will be solved: proficient
tax - फोटो : tax
बीते दो वर्ष से खाली चल रहे मुख्य आयकर आयुक्त पद पर प्रवीण कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधीनस्थ और आयकरदाताओं की लंबित समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित होगी।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह नये मुख्य आयकर आयुक्त प्रवीण कुमार बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालते ही निर्देश जारी किए हैं कि  आयकर दाताओं की लंबित समस्याएं प्राथमिकता से हल कराई जाएं। उनका कहना है कि आयकरदाता विभाग की मुख्य कड़ी है। छोटी-छोटी तकनीकी कमी होने पर कारोबारी परेशान होता है, इसलिए अब उनकी समस्याएं सूचीबद्ध कराई जा रही हैं। एक सवाल में उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद कई जिम्मेदारियां मिली हैं। इन्हें सीमित संसाधनों में ही समय से निभाएंगे। इससे पहले आयकर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में चीफ कमिश्नर ने कहा कि अधीनस्थ और सहयोगी खुले मन से कार्य करें। कोशिश होगी कि अधीनस्थों की समस्याएं बिना किसी देरी के हल हों। आयकर कर्मचारी महासंघ जोनल सचिव रविंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और विभिन्न जानकारियां दीं। आयकर अधिकारी और महासंघ पदाधिकारी राजेश कुमार और देवी दयाल आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त आनंद अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त वीके वोरा, संजीव महाजन और यदुवीर सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed