फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Probable list of 20 players released for state level football competitionProbable list of 20 players released for state level football competition

Bareilly News: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 20 खिलाड़ियों की संभावित सूची जारी

Thu, 22 Jan 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Probable list of 20 players released for state level football competitionProbable list of 20 players released for state level football competition
27 से 31 जनवरी तक वाराणसी में होगी प्रतियोगिता, अभ्यास के बाद 16 खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन


बरेली। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्षेत्रीय फुटबॉल टीम की संभावित सूची जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक वाराणसी में होगी। एसोसिएशन की ओर से बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में लिए गए मंडल स्तरीय ट्रायल में पीलीभीत, शाहजहांपुर और जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सूची में कुल 20 खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया है।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास सत्र में भाग लेना अनिवार्य होगा, जिसके बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों की अंतिम टीम घोषित की जाएगी। चयनित सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह सात बजे स्टेडियम में उपस्थित होकर अभ्यास करना होगा।
विज्ञापन


- इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन
संभावित रूप से चयनित खिलाड़ियों में अनमोल सिंह, अंश कुमार, आशुतोष गंगवार, अन्नू वीर सिंह, सचिन, राम त्रिपाठी, विनय सिंह, आर्यन यादव, आदित्य, आनंद राज कोहली, अभिषेक, सचिन, धीरज गुप्ता, गौरव, आफताब खान, प्रशांत सिंह, मो. आदिल, फैजान, अर्पित, प्रांजल का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सूची पूरी तरह अस्थायी है और अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बदलाव संभव है। कोचिंग स्टाफ ने बताया कि सत्र में खिलाड़ियों को मैच परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed