{"_id":"5d1bb9498ebc3e3ce8402915","slug":"prize-bareilly-news-bly367121229","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवीके को मिलेगा क्षेत्रीय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवीके को मिलेगा क्षेत्रीय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का चयन पं. दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने यह चयन 2018 में कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के चलते किया है। 16 जुलाई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजकरन सिंह ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, हर वर्ष कृषि विज्ञान केंद्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत करती है। परिषद ने कृषि विज्ञान केंद्रों को प्रशासनिक रूप से 11 क्षेत्रों में बांटा हुआ है। परिषद द्वारा यह पुरस्कार एक कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर तथा अन्य 11 कृषि विज्ञान केंद्रों को क्षेत्रीय स्तर पर दिए जाते हैं।
क्षेत्र तीन जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 84 कृषि विज्ञान केंद्र आते हैं। उनमें से वर्ष 2018 का पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार (क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार) के लिए कृ षि विज्ञान केंद्र बरेली को चुना गया है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र को पदक और 2.5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार लेने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजकरन सिंह और पूर्व इंचार्ज डॉ. बीपी सिंह जाएंगे।