फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private university student beaten with belts, video goes viral

Bareilly News: निजी विश्वविद्यालय के छात्र को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Private university student beaten with belts, video goes viral
बरेली। एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बीसीए के छात्र को कुछ बाइक और स्कूटी सवार लड़के जबरन ले गए और जमकर पिटाई की। बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने का वीडियो भी आरोपियों ने खुद ही बनाकर वायरल कर दिया। छात्र के पिता ने इज्जतनगर थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस हमलावर लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सनसिटी विस्तार निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा निजी विवि में बीसीए का छात्र है। 21 मार्च की शाम बेटा विवि की बस से घर लौट रहा था। सनसिटी कॉलोनी के गेट पर उतरते ही उसको परतापुर, राजेंद्र नगर और छोटी बिहार निवासी लड़के बाइक और स्कूरी से जबरन सुनसान जगह पर ले गए। वहां ले जाकर उनके बेटों की लात-घूसों और बेल्ट से पिटाई की। उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनका बेटा घर आया और जानकारी दी। वह इसे छात्रों का आपसी विवाद समझकर उसे समझाते रहे।
विज्ञापन

बताया कि अब आरोपी लड़कों ने घटना का वीडियो बनाकर खुद ही वायरल कर दिया। इससे उनका बेटा मानसिक तनाव में आ गया है। इसलिए उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ दिन पहले यह वायरल वीडियो मिला था। इसमें कॉलेज की ड्रेस पहने छात्र पर कुछ लड़के लात-घूंसे बरसाते हुए दिख रहे हैं। छेड़खानी करने की बात कहकर बेल्ट भी मार रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच कर खुद ही पीड़ित पक्ष को खोजा है। अब रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की की गिरफ्तारी की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed