फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   private employee died due to electrocution in shahjahanpur

यूपी: शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन, प्राइवेट कर्मचारी की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 08 Sep 2021 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Sep 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
private employee died due to electrocution in shahjahanpur
कर्मचारी की मौत पर परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शटडाउन के बावजूद बिजली लाइन शुरू कर दी। करंट लगने से प्राइवेट कर्मचारी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर के कलान थाना इलाके के बारहकला गांव का रहने वाला संजीव बिजली निगम का प्राइवेट कर्मचारी था। गांव के ट्रांसफार्मर में समस्या आने पर वह बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक कर रहा था। तभी किसी कर्मचारी ने कलान सब स्टेशन से लाइन चालू कर दी। 


बिजली के करंट की चपेट में आकर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बदायूं फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम कलान रमेश बाबू और सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक लोगों ने जाम नहीं खोला था। परिजन मुआवजा और दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed