फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Printed kurta in the form of Mahakal became the choice of devotees.

Bareilly News: महाकाल के स्वरूप का प्रिंटेड कुर्ता बना श्रद्धालुओं की पसंद

Mon, 22 Jul 2024 07:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Printed kurta in the form of Mahakal became the choice of devotees.
बरेली। शहर का बाजार कांवड़ियों के विभिन्न प्रकार की पोशाकों से सज गया है। महाकाल का स्वरूप प्रिंटेड टीशर्ट व कुर्ता कांवड़ियों की पहली पसंद बना हुआ है। कांवड़ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं ने खरीददारी शुरू कर दी है। शहर के कुछ दुकानदारों ने इस बार पूरी किट तैयार की है।
विज्ञापन

सावन के शुभारंभ सोमवार से होने की वजह से कावंड़ यात्रा प्रारंभ हो गई है। सड़कों पर भक्तों का जनसैलाब देखा जा रहा है। किला, कुतुबखाना, श्यामगंज समेत तमाम जगहों पर दुकानें सज गई हैं। कांवड़ यात्रा में जाने के लिए इस बार लोग किट खरीद रहे है। इसमें टोपी, अंगोछा, टी-शर्ट, नेकर, घुंघरू, सीटी, पटका आदि सामान दिया जा रहा है। भगवा रंग की अपेक्षा सिंदूरी रंग का गमछा लोग ज्यादा पसंद कर रहे है। यह बाजार में 300-400 रुपये का मिल रहा है। श्रद्धालु तिरंगा, महाकाल, जय श्री राम आदि प्रिंटेड झंडों को भी खरीद रहे है। यह झंडे साइज के आधार पर 20 से 100 रुपये तक मिल रहे हैं। शर्ट की तरह ऊपर से नीचे तक बटन लगे हुए कुर्ते भी खासे पसंद किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed