फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   President Draupadi Murmu changeover at Bareilly Airport today

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बरेली होकर पंतनगर हुईं रवाना, एयरपोर्ट पर रही अभेद सुरक्षा, 600 जवान रहे तैनात

Tue, 07 Nov 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 01:27 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभेद सुरक्षा के बीच बरेली से पंत नगर को चेंजओवर किया। यहां से हेलीकॉप्टर के लिए पंतनगर के लिए रवाना हुईं। पिछले दिनों पीएम मोदी के चेंजओवर की तर्ज पर इस बार भी तैयारियां की गई थीं। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu changeover at Bareilly Airport today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली से आईएएफ विमान से त्रिशूल एयरबेस पहुंचीं। करीब 15 मिनट में चेंज ओवर के बाद हेलीकॉप्टर से सुबह 11.15 बजे उत्तराखंड के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हो गई। चेंज ओवर के दौरान एयरबेस के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर आईएएफ विमान एयरफोर्स पहुंचने पर विलय धाम  से बड़े वाहनों का आवागमन 15 मिनट तक प्रतिबंधित कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हैं। पंतनगर जाने के दौरान राष्ट्रपति का विमान बरेली एयरपोर्ट उतरा। करीब 15 मिनट में चेंजओवर के बाद फिर पंतनगर रवाना हो गईं। शाम चार बजे राष्ट्रपति वापस बरेली एयरपोर्ट पहुंचकर दस मिनट बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रोटोकॉल के तहत छह सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 36 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, चार को क्राइम ब्रांच में मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक जिला अस्पताल और भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलज में सेफ हाउस बना है। यहां दवा और इलाज की सभी व्यवस्थाएं और रक्त ग्रुप उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बरेली एयरपोर्ट पर भी तैनात की गई है। 

एयरपोर्ट पर अभेद सुरक्षा 
मंगलवार को राष्ट्रपति ने अभेद सुरक्षा के बीच बरेली से पंत नगर को चेंजओवर किया। सोमवार को दिन भर अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पिछले दिनों पीएम मोदी के चेंज ओवर की तर्ज पर इस बार भी तैयारियां की गई हैं। 

सोमवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन में ड्यूटी स्टाफ की ब्रीफिंग की और उन्हें ड्यूटी प्वाइंट बताए गए। हालांकि राष्ट्रपति सुबह वायुयान से बरेली एयरपोर्ट पर उतरकर फिर हेलीकॉप्टर से ही पंतनगर रवाना हुईं है। ऐसे में उन्हें बरेली में सड़क मार्ग पर बिल्कुल नहीं आना था।

बावजूद किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सोमवार सुबह रिहर्सल भी की गई। पुलिस लाइन से निकली फ्लीट एयरफोर्स स्टेशन होकर बहेड़ी रोड पर निकली। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पांच एएसपी, दस सीओ और लगभग छह सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed