Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA bulldozers raze illegal colonies in Bareilly

बरेली: अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

Thu, 19 Nov 2026 06:52 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Nov 2026 06:52 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में बीडीए ने बृहस्पतिवार को करीब 22 हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। इन कॉलोनियों में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क व बाउंड्रीवाल का निर्माण हो रहा था। 

विज्ञापन
BDA bulldozers raze illegal colonies in Bareilly
बीडीए की टीम ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण। - फोटो : स्रोत- बीडीए

विस्तार

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। इज्जतनगर क्षेत्र के कंजादासपुर व धौरेरा माफी में करीब 22 हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया गया। कॉलोनियों में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराए। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहली कार्रवाई इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कंजादासपुर में हुई। यहां सिराज की ओर से करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा धौरे रामाफी में रजनीश कुमार की तीन हजार वर्गमीटर, सत्यपाल की आठ हजार वर्गमीटर व रवि पटेल की पांच हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट  
बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि बीडीए की प्रवर्तन टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई की। लोग भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र व कॉलोनी की स्वीकृति की जांच अवश्य देख लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिना स्वीकृति प्लॉटिंग में निवेश करने से खरीदारों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed