फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   President awarded the Child Friendly Panchayat Award to Bhartaul village Bareilly

UP News: राष्ट्रपति ने बरेली के भरतौल को बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार से नवाजा, सीएम योगी ने दी बधाई

Thu, 12 Dec 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

बरेली में निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित भरतौल ने एक बार फिर प्रदेश की शान बढ़ाई है। ग्राम पंचायत भरतौल को बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
President awarded the Child Friendly Panchayat Award to Bhartaul village Bareilly
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्राम प्रधान प्रवेश को पुरस्कार प्रदान किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित भरतौल ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। बुधवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्राम प्रधान प्रवेश को बाल हितैषी पुरस्कार से नवाजा और 75 लाख रुपये का परितोष प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान सहित पंचायत की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। अन्य पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रधान प्रवेश के मुताबिक बाल हितैषी पुरस्कार उन ग्राम पंचायतों को दिया जाता है, जहां बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास हुए हैं। साथ ही, बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया है, ताकि वे हर दिशा में उन्नति कर सकें। इन सभी बिंदुओं पर भरतौल खरा रहा। बच्चों के सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगे हैं। पार्क और खेल मैदान हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Republic Day 2023: बरेली के गांव भरतौल में बसता है छोटा हिंदुस्तान, यहां रहते हैं कई प्रदेश के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी में बच्चों को पोषाहार मिलता है। अतिकुपोषित श्रेणी में कोई बच्चा दर्ज नहीं है। गांव का स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र प्रदेश के अन्य जिलों के लिए नजीर है। दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल, शौचालय में रैंप है। सड़कों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था है। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में प्रधान के प्रतिनिधि रीतराम और सचिव विवेक गंगवार भी मौजूद रहे। 

भरतौल के नाम पर कई पुरस्कार 
भरतौल को राष्ट्रपति की ओर से दूसरी बार पुरस्कृत किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2007 में निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पुरस्कृत किया था। इसके अलावा भरतौल के नाम कई उपलब्धियां और पुरस्कार दर्ज हैं। इसमें वर्ष 2008 में सार्क समिट और वर्ष 2009 में नरेगा समिट में प्रतिभागिता का मौका मिला था। 

इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार, डॉ. राममनोहर लोहिया राज्य पुरस्कार, स्मार्ट ग्राम पंचायत अवॉर्ड, यशस्वी ग्राम प्रधान, यूपी स्वच्छ भारत पंचायत सम्मान के साथ दो बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से भी भरतौल के ग्राम प्रधान को नवाजा जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed