{"_id":"6779a1ed562463f130008b63","slug":"prescription-finished-doctors-wrote-medicine-on-paper-slip-bareilly-news-c-4-bly1015-555061-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खत्म हुआ पर्चा, कागज की पर्ची पर डॉक्टरों ने लिखी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खत्म हुआ पर्चा, कागज की पर्ची पर डॉक्टरों ने लिखी दवा
विज्ञापन
- कतार में लगे मरीजों-तीमारदारों ने आपत्ति जताते हुए किया हंगामा
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में शनिवार को ओपीडी के दौरान काउंटर पर पर्चे खत्म हो गए। इस पर कतार में लगे मरीजों-तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। पुराने पर्चे की फोटोकॉपी की व्यवस्था न होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को सादा कागज दिया गया। करीब घंटेभर बाद सादा कागज पर ही मरीजों का नाम, पता, उम्र दर्ज कर उन्हें परामर्श के लिए ओपीडी कक्ष में भेज दिया गया। इसी कागज की पर्ची पर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और दवाएं लिखीं। कागज के पर्चे पर ही पैथोलॉजी में जांच भी हुई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे ओपीडी खुलने से पहले ही मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। करीब घंटेभर तक पर्चे बने, फिर खत्म हो गए। तब तक इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की कतार लग गई थी। घंटेभर इंतजार के बाद मरीज, तीमारदार आक्रोशित हो गए। कर्मियों ने हंगामे की सूचना अफसरों को दी, पर तत्काल पर्चा मिलना मुश्किल था। लिहाजा, सादे कागज को बतौर पर्चा इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। तब कर्मचारी काउंटर पर पहुंचे और कार्य शुरू किया। प्रकरण की जानकारी होने पर डॉक्टर ने भी दवाएं लिखीं। सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन ने हंगामा होने से इन्कार किया। कहा कि सोमवार तक पर्चे आ जाएंगे। अमर उजाला ब्यूरो