फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations to deal with heat wave begin, heat stroke wards to be built in hospitals

Bareilly News: हीट वेव से निपटने की तैयारी शुरू, अस्पताल में बनेंगे हीट स्ट्रोक वार्ड

Sun, 30 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with heat wave begin, heat stroke wards to be built in hospitals
बरेली। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार भी गर्मी का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने मार्च से मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने की चेतावनी दी है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हीट वेव की आशंका है। इसलिए शासन ने स्वास्थ्य सेवा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने और गर्मी जनित बीमारियों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में शीतल पेयजल, कूलर, एयर कंडीशनर की व्यवस्था, ओपीडी, वार्ड, रैन बसेरों में भी शीतलता बनाए रखने को कहा है। हीट स्ट्रोक वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवा, आइस पैक, ओआरएस, इंट्रावेनस फ्लूएड आदि की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं। आग लगने की घटना रोकने के लिए अग्निशमन व्यवस्था जांचने के भी निर्देश हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में दिखाई जाएगी हीट वेव से जुड़ी फिल्म
डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने स्कूलों को भेजे पत्र में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई हीट वेव पर आधारित फिल्म दिखाने, पंफलेट वितरण करने और सोशल मीडिया से जागरूक करने को कहा है। तेज गर्मी होने पर स्कूल खुलने, बंद होने के समय में बदलाव करने, शुद्ध पेयजल, पंखे, कूलर आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों को लू से बचाव का प्रशिक्षण देने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed