{"_id":"68eebd95704da4275e08e8ed","slug":"precious-buildtech-and-four-others-face-a-debt-of-rs-62-lakh-and-are-preparing-for-attachment-bareilly-news-c-4-vns1074-746018-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रीसियस बिल्डटेक समेत चार पर 62 लाख की बकायेदारी, कुर्की की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रीसियस बिल्डटेक समेत चार पर 62 लाख की बकायेदारी, कुर्की की तैयारी
विज्ञापन
बकाया न जमा करने वालों की संपत्ति का पता लगा रहे राजस्व कर्मी
बरेली। प्रीसियस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड समेत चार लोगों पर 62 लाख रुपये का बकाया है। वसूली न हो पाने की स्थिति में अब प्रशासन ने संबंधित लोगों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।
तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने प्रीसियस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड की चल-अचल संपत्ति की जानकारी करने के लिए नेकपुर, बिलवा, बिथरी चैनपुर और रिठौरा के राजस्व निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि प्रीसियस बिल्डटेक के विरुद्ध भू-संपदा विनियामक, उप्र नवीन भवन राज्य नियोजन संस्थान कालाकांकर हाउस ओल्ड हैदराबाद लखनऊ का 6.98 लाख और जीवन गंगवार व हरदेवी गंगवार का 6.98 लाख रुपये बकाया है। इस तरह कुल बकायेदारी 13.96 लाख रुपये की है।
कर्मचारी नगर बरेली के सुभाष चंद्र उपाध्याय पर 9.23 लाख रुपये की बकायेदारी है। कर्मचारी नगर की निवासी गीतांजलि पर सबसे ज्यादा 29.75 लाख रुपये बकाया है। बसंत विहार रहपुरा के सादिक हुसैन पर 9.07 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि इन लोगों को बकाया जमा करने के लिए काफी मौका दिया गया, लेकिन अदायगी नहीं करने पर अब इनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की तैयारी हो रही है। संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद