फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Practical examination of failed students is complete, result may come next week

Bareilly News: फेल विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई पूरी, अगले सप्ताह आ सकता है परिणाम

Sun, 08 Jun 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Practical examination of failed students is complete, result may come next week
बरेली। शाहजहांपुर स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज व रोहिलखंड हॉस्पिटल के एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा में फेल किए गए विद्यार्थियों को राहत देने के लिए रुहेलखंड विवि की ओर से पांच, छह व सात जून को दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। अब ये पूरी हो गई हैं। अगले सप्ताह इसके परिणाम जारी होंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया था, ताकि उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने का एक और मौका मिल सके।
विज्ञापन

दरअसल, एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में जनरल मेडिसिन की आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा में 96 विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया था। जांच में दोषी मिलने पर विभागाध्यक्ष को निष्कासित और परीक्षक को निलंबित कर दिया गया था। इसमें चार विषयों में से तीन में पास 141 में से 96 विद्यार्थियों को चौथे विषय जनरल मेडिसिन के प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को परीक्षाएं पूरी हो गई हैं। अगले सप्ताह परिणाम जारी किया जा सका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed